भोपाल | कमिश्नर भोपाल संभाग प्रवीण गर्ग ने कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के चलते राजधानी परियोजना प्रशासन (गैस राहत विभाग) के कार्यपालन यंत्री नीरज पांडे को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए पन्द्रह दिन में जवाब चाहा है।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम) निहित प्रावधानों के मुताबिक जारी कारण बताओ नोटिस में उन बातों का हवाला दिया गया हैं जिनके चलते इस कार्रवाई की जरूरत महसूस की गई। कारण बताओ नोटिस में बताया गया है कि शासकीय कमला नेहरू हास्पिटल की तीसरी मंजिल पर स्थित शिशु वार्ड में सुधार के लिए राजधानी परियोजना प्रशासन को निर्माण एजेंसी बनाया गया जिसका प्रभार श्री नीरज पांडे को सौंपा गया।
कार्य तयशुदा समय सीमा में पूरा नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कमिश्नर ने इसी उदासीनता और लापरवाही के चलते कार्यपालन यंत्री राजधानी परियोजना प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। कारण बताओ नोटिस का जवाब पन्द्रह दिन में चाहा गया है।