बर्थडे मामला: कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा

shailendra gupta
भोपाल। अपने बेटे के बर्थडे और अधिकारियों की मीटिंग के मामले में फंसी महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि यह बर्थडे नहीं वसूली डे था। सनद रहे कि यह मामला दैनिक भास्कर के टेबलॉयड डीबी स्टार ने कल प्रमुखता से उठाया था। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। जिन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन के लिए विभाग के अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक छुट्टी के दिन रखी। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के अपने साथियों को न बुलाना और विभाग के अधिकारियों का इस जन्मदिन में शामिल होना इस बात की पुष्टि है कि यह बर्थडे नही वसूली डे था।

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि रविवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाने का औचित्य क्या था यह मंत्री से पूछा जाना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ माह पूर्व ही श्रीमती रंजना बघेल को कैबिनेट मंत्री शायद इसलिए बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रशासन सहित अपने मंत्रियों पर भी नियंत्रण नहीं रह गया है शायद यही कारण है कि उनके अधीन मंत्री का इतना दुःसाहस हुआ कि वह उनके निवास के पास ही एक आलीशान होटल में अपने विभाग के अधिकारियों को सरकारी खर्च पर बुलाकर उनके साथ जन्मदिन मना रही थी। 

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे उस दिन का वीडियों मंगवाएं और जन्मदिन में शामिल होने वाले और आमंत्रित अतिथियों की सूची भी मंत्री से तलब करें। उन्होंने कहा कि मंत्री को उनके इस भ्रष्ट आचरण के लिए तत्काल मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए।


ये छपा था डीबी स्टार में



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!