हड़बड़ आकाशवाणी की एक और गड़बड़, सूर्य से पहले सीएम ने किया नमस्कार

भोपाल। आकाशवाणी की दुनिया ही अलग है। वहां कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। हालात यह हैं कि अब तो आकाशवाणी की गड़बड़ियां अखबारों के आखिरी कॉलम में भी चर्चा में नहीं होती, लेकिन आज बात कुछ और है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीएम का संदेश प्रसारित होना था। सभी स्कूल प्रबंधन प्रतीक्षा में थे, लेकिन आकशवाणी ने यहां भी गड़बडत्री कर डाली। सूर्य नमस्कार से पहले ही सीएम का संदेश प्रसारित कर डाला। 

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शनिवार को हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम स्कूल प्रशासन और बच्चों के लिए असमंजस वाली स्थिति में लाने वाला बन गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश सूर्य नमस्कार के पहले ही प्रसारित हो गया।

कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले एकत्रीकरण और उसके बाद राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन होना था पर आकाशवाणी से हुए प्रसारण में सबसे पहले सीएम का संदेश प्रसारित हो गया। इस संदेश का प्रसारण सूर्य नमस्कार के आसनों के बाद होना चाहिए था। अचानक हुए परिवर्तन के कारण सरकारी स्कूलों में मौजूद अतिथियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!