भोपाल। मध्यप्रदेश में आज दिनभर पाकिस्तान जलता रहा। कहीं पाकिस्तान का झंडा, तो कहीं नक्शा जलाया गया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के पुतलों को भी जलाने की रस्म अदा की गई। मध्यप्रदेश में आज का दिन शहीदों को सलाम का दिन रहा। सीमा पर शहीद हुए जवानों को सलाम किया गया, फिर पाकिस्तान को लानत मलानत भेजते हुए उसके झंडों और नक्शों में आग लगाई गई।
विरोध का सिलसिला फेसबुक से लेकर प्रदेश के हर शहर के चौराहे पर दिखाई दिनभर चलता रहा। कई संस्थाओं और संगठनों एवं कई शहरों में आम नागरिकों ने बिना किसी बैनर का उपयोग किए अपना विरोध जताया। विरोध के दौरान कई शहरों में मुसलामान भी साथ थे एवं उन्होंने स्पष्ट किया कि वो भारत के साथ हैं और पाकिस्तान इस्लाम का नेता नहीं है। वहां से ज्यादा मुसलमान भारत में मौजूद हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने भी इस अवसर पर प्रदेश भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से मांग की उसे ऐसी कोई हरकत नहीं करना चाहिए तो उसे पाकिस्तान के सामने कमजोर साबित कर दे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जम्मू कश्मीर क्षेत्र के मेंठर सेक्टर में घुसकर पाकिस्तानी फौजियों ने सीमा का उल्लंघन ही नहीं किया, बर्बरता की सीमा लांघी है और भारतीय जवानों की नृशंस हत्या करके मानवता को शर्मसार किया है। भारत सरकार इस घटना के पश्चात् सवा अरब देशवासियों का मनोबल खंडित करते हुए अपनी राजनीतिक कमजोरी प्रदर्शित की है।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हमला और मुंबई पर आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत सरकार की ठंडी प्रतिक्रिया रही है उसे पाकिस्तान ने अपनी जीत मानकर बर्बरता का सबूत दिया है।
जबलपुर में अपने संबोधन में नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पाकिस्तान इस बर्बरता के लिये दोषी फौजियों को दंडित करे अन्यथा स्वमेव उसकी संलिप्तता जाहिर हो जायेगी। नरेन्द्र सिंह तोमर ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिये जाने की देशवासी जनता की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि संघर्ष विकल्प नहीं है तो पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के बाद भी उसकी शर्तों पर संवाद बनाये रखना हमारा आत्म समर्पण ही समझा जायेगा।
उक्त अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, सांसद राकेश सिंह, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये और प्रदर्शन किया।
भोपाल के रंगमहल चौराहा पर भारतीय जवानों की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दो नारे लगाकर भारत सरकार की चुप्पी पर अफसोस जाहिर किया। भाजपा नगर जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, आलोक संजर, सुरेन्द्रनाथ सिंह, सत्यार्थ अग्रवाल, सुनील पांडे, लिली अग्रवाल, मदनलाल रांझी, सीमा सिंह, वंदना जाचक, महेष शर्मा, नरेष आसुदानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्षन में भाग लिया।
आलोक शर्मा, रामेश्वर शर्मा और रमेश शर्मा गुट्टू भैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की शरारतपूर्ण कार्यवाही का भारत सरकार को ऐसा जवाब देना चाहिए, जिससे भविष्य में पाकिस्तान भारत के विरूद्ध शरारत करने का दुष्साहस नहीं कर सके।
उन्होंने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने अपनी खामोशी से देश का दब्बूपन उजागर किया है। प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़कर सख्त लहजे में दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को सबक देना चाहिए।
होशंगाबाद जिले के सतरस्ता चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्षन को पार्टी के जिला अध्यक्ष संपत मुंदड़ा, विधायक गिरिजाषंकर शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेष तिवारी, हंस राय, निर्भय गुरूजी, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदिशा के माधवगंज चैराहे पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह दांगी के नेतृत्व में प्रदर्षन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मुकेष टंडन, मुरलीधर थावरानी सहित पार्टी के पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। रायसेन के 10 मण्डलों में पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने सीमा पर जवानों पर हुये हमले की निंदा की।
मण्डीदीप में राजेन्द्र अग्रवाल, सिलवानी में संजय मस्ताना, गैरतगंज में अषोक ठाकुर, चतरसिंह पटैल, बेगमगंज में भगवान सिंह लोधी, बाड़ी में धर्मेन्द्र चैहान बरेली में सुषमा पुरोहित, उदयपुरा प्रकाष प्रह्लाद किषोर जैन, उमाषंकर राजपूत, अब्दुल्लागंज मे पूर्व जिलाध्यक्ष किषोर रमानी एवं सांची में प्रदर्षन का नेतृत्व ओंकार सिंह एवं नंदराम चैकसे ने किया। सभी मण्डलों में आयोजित प्रदर्षन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हरदा जिले में पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष पाटील एवं विधायक कमल पटैल के नेतृत्व में पुतला दहन कर प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर देवीसिंह साकला, अषोक जैन, मनोहरलाल शर्मा सहित पार्टी के नगर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्षन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्षन किया।
उज्जैन जिले के टावर चैक चैराहे पर आयोजित धरना प्रदर्षन कर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर अनिल जैन कालुहेड़ा, रूप पमनानी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, रामतिवारी, किषोर खण्डेलवाल, प्रभुलाल जाटवा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उज्जैन जिले के घटिया तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्षन किया गया। प्रदर्षन में पार्टी के मण्डल अध्यक्ष दिनेष सिंह, जिला महामंत्री यषोदा बैरागी, मदन सांखला, शरण सिंह पटैल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवास जिले के सैय्या जी द्वार पर धरना प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, शरद पाचुनकर, रायसिंह सेंधव, नंदकिषोर पाटीदार सहित मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। नीमच जिले के 40 चैराहा, पुस्तक बाजार में धरना प्रदर्षन किया गया। धरना प्रदर्षन में पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह परिहार, जिला महामंत्री हेमन्त हरित, मनीष चैरसिया सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंदसौर जिले में घंटाघर पर पुतला दहन किया गया। प्रदर्षन के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, विधायक यषपाल सिसोदिया, राजेन्द्र सुराना, रेणुका रामावत, अनिल कियावत, महेन्द्र सिंह चैरडि़या, सुनिल जैन सहित मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चैराहा पर आयोजित धरना प्रदर्षन में रमाकांत चैबे, ठाकुर राजेन्द्र सिंह, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। डिंडोरी में जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर प्रदर्षन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसीराम कटेहा, ज्योतिप्रकाष धुर्वे, अषोक अवधिया, नरेन्द्र राजपूत, सत्या कटारे, सुषील राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंदौर जिले के राजवाड़ा में पुतला दहन किया गया जिसमें बड़े गणपति मंदिर से विवेकानंद प्रतिमा तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी, उमेष शर्मा, गोलु शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। रीवा नगर के सिरमौर चैराहे पर संध्या समय में पुतला दहन कर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सीमा पर जवानों पर हुये हमले की निंदा की। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रमणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। प्रदर्षन में षिवेन्द्र सिंह, माया सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उमरिया जिले के गांधी चैक पर पुतला देहन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द बंसल, मिथलेष मिश्रा सहित पार्टी एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिंगरौली जिले के रेस्ट हाउस चैराहा पर पुतला देहन किया किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिवास साह, विधायक रामचरित्र, राजेष तिवारी, क्रिस्ट कुमार कुषवाह, ज्ञानप्रकाष गुप्ता, राजेष पाण्डे सहित पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
सागर के नमकमंडी चैराहे पर आयोजित प्रदर्षन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत पर केन्द्र की सरकार चुप्पी साधे हुए है, यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि देष की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरे में है ऐसी केन्द्र सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार से कठोर कार्रवाही करने मांग की। प्रदर्षन के पश्चात् पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेवाजी की गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, शैलेन्द्र केसरवानी, शैलेन्द्र ठाकुर, अनूप उर्मिल, रामकुमार साहू सहित समस्त मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। छतरपुर जिले के छत्रसाल चैक पर धरना प्रदर्षन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जयराम चतुर्वेदी, संजय रिछारिया, नारायण कालेजी, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के पदाधिकरी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पन्ना जिले के कचहरी चैराहा पर धरना प्रदर्षन कर पुतला दहन किया गया। धरना प्रदर्षन में पार्टी के जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम, विनोद तिवारी, नरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र कुषवाह, आषीष तिवारी, स्नेहलता पारासर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दमोह जिले के अंबेडकर चैक पर धरना प्रदर्षन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डाॅ. विजय सिंह राजपूत, महामंत्री देवनारायण श्रीवास्तव, सतीष तिवारी, रमन खत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। टीकमगढ़ जिले के गांधी चैराहा पर धरना प्रदर्षन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप यादव, सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
ग्वालियर नगर के महाराज बाड़ा चैराहा पर आयोजित धरना प्रदर्षन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाष शर्मा ने किया। इस अवसर पर जयसिंह कुषवाह, महापौर समीक्षा गुप्ता सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दतिया जिले के किला चैक पर धरना प्रदर्षन कर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह, राम गोसिया, कृष्ण कुषवाह, सुमीद यादव सहित मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। श्योपुर जिले में गांधी पार्क से जुलूस प्रारंभ किया गया जो कि मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिसोदिया, अषोक गर्ग, महेन्द्र जैन, सरोज तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। अषोक नगर के गांधी पार्क चैराहा पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानू रघुवंषी, विधायक रावदेषराज सिंह, डाॅ जयमंडल यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुना जिले के हनुमान चैराहा पर प्रदर्षन का पुतला दहन किया गया। प्रदर्षन में विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा, पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीष सिंह यादव, गोपीलाल जाटव, सूर्यप्रकाष तिवारी सहित पार्टी के मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।