झाबुआ में भाजपाईयों पर अटैक 376

shailendra gupta
भोपाल। झाबुआ में इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के बीच तनातनी तेजी से बढ़ गई है। झाबुआ से टूटकर अलग हुए अलीराजपुर जिले में आज दो छात्राओं ने एसपी अलीराजपुर को एक आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया है। इस मामले में जब भोपालसमाचार.कॉम ने स्थानीय स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि यह गैंगरेप नहीं बल्कि पॉलिटिकल रेप का मामला है। कांग्रेसियों ने भाजपाईयों पर 376 अटैक किया है। 

मामला अलीराजपुर जिले के गांव सोरवा का है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती कागजों के अनुसार यहां दो छात्राएं स्कूल से लौट रहीं थीं कि तभी दो आरोपी मुगदार एवं उसका साथी आए और दोनों नाबालिग आदिवासी छात्राओं को बाल पकड़कर घसीटते हुए तालाब के पास ले गए और वहां जमीन पर पटककर उनके साथ रेप किया। 

शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस मामले की शिकायत दर्ज कराने जब वो थाना सोरवा पहुंची तो वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई एवं दूसरे दिन आरोपियों के साथ थाना इंचार्ज थाने में मौजूद मिले। 

न्याय की प्रत्याशा में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। एसपी अलीराजपुर ने तत्काल अलीराजपुर कोतवाली को आदेशित किया कि वो प्रकरण दर्ज कर विवेचना के लिए सोरवा थाने को फारवर्ड करे।

कुल मिलाकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज हो गया है परंतु जनचर्चा में मामला कुछ और ही बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह नाबालिग बालिकाओं से फिजीकल रेप नहीं बल्कि एक भाजपा नेता के पॉलिटिकल रेप का मामला है। उसके विरोधी कांग्रेसी नेताओं ने यह षडयंत्र रचा है। 

सच क्या है और क्या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा परंतु फिलहाल मध्यप्रदेश में फर्जी रेप के मामलों की जानकारी भी प्रकाश में आई है। देखते हैं यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!