सैक्सुअल हेराशमेंट निरोधक विधेयक को पेश नहीं कर रही सरकार

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे धड़ाधड़ रेप के इतर राज्यसभा में मुख्य सचेतक एवं भाजपा सांसद माया सिंह ने केन्द्र पर आरोप लगाया है कि वो सैक्सुअल हेराशमेंट निरोधक विधेयक सदन में पेश ही नहीं कर रही है। सरकार नहीं चाहती कि महिलाओं को सशक्त कानून मिले। 

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता एवं राज्यसभा में मुख्य सचेतक माया सिंह ने कहा कि दिल्ली में युवती के साथ घटित दुष्कर्म की घटना ने सभ्य समाज का माथा शर्म से झुका दिया है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करनें में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और केन्द्र की यूपीए सरकार अपराधिक रूप से विफल साबित हुई है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस का दुर्लक्ष्य इसी बात से समझा जा सकता है कि बीते संसद के सत्र में सैक्सुअल हेराशमेंट निरोधक विधेयक सूची में शामिल था, किंतु उसे सदन में सूची से गायब करके महिला हित के साथ दगा किया गया। 

उन्होंने दिल्ली में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन और प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चैहान ने भी पीडि़त युवती के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया।

माया सिंह ने कहा कि दामिनी की मौत ने समाज को उद्वेलित कर दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इस शर्मनाक घटना पर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जिलों में पुलिस कप्तान को जबावदेह बनाया है और यौन अपराधों के अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्यवाही करने के लिए विशेष आदेश दिये हैं जिनमें अपराध पीडि़त महिला का मेडिकल लीगल करने में समय सीमा, चालान प्रस्तुत करने में समयावधि निश्चित कर दी है और ऐेसे मामलें फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने का प्रावधान किया गया है जिससे दोषी व्यक्ति को त्वरित कड़े से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जा सके। हमें इस दिशा में समाज में जन-जागरूकता पैदा करना होगी और महिलाओं को सुरक्षा का ऐहसास कराकर उनका मनोबल बढ़ाना होगा, मध्यप्रदेश में इस दिशा में किये गये कार्य सराहनीय है। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने युवती की दुखत मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!