छतरपुर में कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी और भाई की पिटाई

shailendra gupta
भोपाल। छतरपुर के हरपालपुर मंडी चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी और उसके भाई पर प्रतिद्वंद्वी गुट के लोगों ने शनिवार को अपरान्ह हमला बोल दिया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सहित कई लोग घायल हुए हैं।

पता चला है कि गत दिनों संपन्न मंडी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज सिंह बुंदेला के विजयी होने से क्षुब्ध होकर उनके प्रतिद्वंद्वी गुट के लोगों ने शनिवार को दोपहर तीन बजे लाटी डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। इस चुनाव में भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरीशचंद्र द्विवेदी हार गए थे।

चुनाव हार जाने की स्थिति में भाजपा द्विवेदी, उनके बेटे रविशंकर द्विवेदी,श्रीपत पाठक आदि ने शनिवार को दोपहर बुंदेला गुट की पिटाई कर दी। दोनों गुटों के 5-5 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।  पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!