भोपाल। खण्डवा के नगर निगम कमिश्नर बदल गए हैं। यह आदेश आज शासन द्वारा जारी किया। अब नए कमिश्नर शोभाराम सोलंकी होंगे। श्री सोलंकी पहले खण्डवा में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतर कर नवीन पद-स्थापना की है। श्री दिलीप कापसे आयुक्त, नगर निगम, खण्डवा को संयुक्त कलेक्टर बालाघाट तथा श्री शोभाराम सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर खण्डवा को आयुक्त नगर निगम, खण्डवा पदस्थ किया गया है।