भोपाल। सांईनगर टंकी हादसे की जांच के मामले में नगर निगम अधिकारियों द्वारा खुद को दी गई क्लीनचिट के तत्काल बाद हंगामा हो गया। युवक कांग्रेस ने इस जांच रिपोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। सनद रहे कि इस जांच रिपोर्ट की खबर सबसे पहले भोपालसमाचार.कॉम ने प्रकाशित की थी। इससे पहले कि यह मामला अखबारों की सुर्खियां बनता, खबर पर प्रतिक्रिया भी आ गई।
मीडिया में यह मामला लीक होने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। इसके बाद कांग्रेस ने साईं बाबा नगर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा निगम की लापरवाही की वजह से टंकी ढही है। इसमें सात जानें गई, लेकिन उनके परिजनों को पर्याप्त मुआवजा तक नहीं दिया गया। अब न्याय की आस भी धूमिल हो रही है।
कांग्रेस ने निगम द्वारा अपने अधिकारियों को बचाने के मामले में निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, नगर निगम ने सफाई दी है कि ऐसी कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। अभी तीन अलग-अलग जांच कमेटियां काम कर रही है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि दोषी कौन है?
वो सूचनात्मक खबर जो सबसे पहले भोपालसमाचार.कॉम ने प्रकाशित की थी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।