भोपाल। मप्र सरकार की डायरी इस साल केवल 80 रुपए में मिलेगी। इससे पहले तक डायरी की कीमत 125 रुपए थी। इसी तरह स्पायरल नोट बुक की कीमत में भी तीन रुपए की कमी की गई है।
गवर्मेंट प्रेस के संयुक्त संचालक यूएन सिन्हा ने बताया कि अभी तक डायरी का प्रकाशन फरीदाबाद की थॉमसम प्रेस करती थी, जिसकी दरें काफी अधिक थीं।
वर्ष 2013 की डायरी में पेजों की संख्या भी बढ़ाई गई है। स्पायरल नोट बुक अब 18 की बजाए 15 रुपए में मिलेगी। वाल कैलेंडर, डेट कैलेंडर और शीट कैलेंडर की कीमत यथावत रहेगी।
