आमजन स्वाभिमान दिवस: पीसीसी में सुबह 11 बजे होगा विशेष कार्यक्रम

shailendra gupta
भोपाल। कल 9 दिसम्बर, रविवार को अ.भा. कांग्रेस कमेटी एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के यशस्वी 67 वें जन्म दिवस को कांगे्रस द्वारा प्रदेश भर में  ‘आमजन स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा।

इस अवसर पर राजधानी भोपाल के अतिरिक्त जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर भी कांगे्रस की ओर से कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में श्रीमती गांधी को जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी जाएंगी तथा उनके नेतृत्व में देश और कांगे्रस की मजबूती के लिये हुए विशिष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

श्रीमती गांधी के जन्म दिवस पर मुख्य कार्यक्रम प्रदेश कांगे्रस कार्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में रविवार को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में कांगे्रस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भाग लेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!