रायसेन में पुरी परिवार पर काछियों का हमला, 1 मौत, 3 घायल

रायसेन। जिले के थाना सुल्तानगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरहारी में काछियों ने पुरी परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज से करीब 10 कि.मी दूर स्थित ग्राम उमरहारी में लगभग डेढ़ बजे गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में अवैध हथियारों का जमकर खुलेआम प्रदर्शन भी हुआ। जिसमें शरण पुरी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए एवं सागर उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई एवं लखन पुरी,माखन पुरी,रघुनाथ पुरी गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने नारायण काछी,दयाल काछी,शोभा काछी, भैया राम काछी, सीताराम काछी, नंदराम काछी, करण काछी, रामू काछी, राजा राम काछी पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बाकी के सभी आरोपी फरार है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !