भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मई 1998 में देश में एनडीए सरकार का नेतृत्व करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने देश को दुनिया की आणुविक शक्ति बनाया और इसके कारण अमेरिकी कानून का उल्लंघन होने पर भारत पर तमाम आर्थिक प्रतिबंध थोप दिए गए, फिर भी 6 वर्षो तक एनडीए सरकार ने देश में न तो महंगाई को बढ़ने दिया और न ही देश में किसी चीज का अभाव हुआ।
आज कि सामान्य परिस्थितियों में देश में जिस तरह महंगाई और भ्रष्टाचार बढा है, उसने साबित कर दिया है कि आजादी के बाद कि यह यूपीए की सबसे अधिक कमजोर और नाकारा सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की जहां-जहां सरकारें है वहां मौलिक चिंतन से हुए अनूठे प्रयोगों ने स्वराज से सुराज की कल्पना को साकार किया है। आम आदमी को सुशासन का अहसास हुआ है।
लालकृष्ण आडवाणी उज्जैन में क्षिप्रा का नर्मदा जल से अभिषेक और महाकाल का जलाभिषेक करने के पश्चात नानाखेडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने लालकृष्ण आडवाणी का आत्मीय स्वागत किया और नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना के साथ चार चरण पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश में बहुलता और खुशहाली की क्रांति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचन्द गेहलोत, सुमित्रा महाजन, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, डा. लक्ष्मीनारायण पाण्डे, बाबूलाल गौर, कैलाश विजयवर्गीय, रंजना बघेल, कृष्णमुरारी मोघे, पारस जैन, महापौर रामेश्वर अखण्ड, शिवनारायण जागीरदार, के.एल. अग्रवाल, निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, जिलाध्यक्ष अनिलजैन कालूहेडा, डा .तेजबहादुर सिंह चैहान सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लालकृष्ण आडवाणी उक्त अवसर पर अपार जनसैलाब देखकर अभिभूत हुए और उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के दर्शन उपस्थित जनसमूह के उत्साह से परिलक्षित होता है। इस समारोह में मध्यप्रदेश का संवरता भविष्य दृष्टिगोचर हो रहा है। शिवराजसिंह चैहान को जब मुख्यमंत्री की जवाबदेही सौंपी गयी थी, उनका परिचय मात्र एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में था, लेकिन उन्होंने 7 वर्षो के कार्यकाल में अपनी प्रशासनिक राजनैतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया है कि वे जन-जन के सही नुमाईंदा है और जनता के प्रति संवेदनशील है।
उन्होंने नदी जोड़ो परियोजना की चर्चा करते हुए कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में हमने यह कल्पना की थी और यह कार्य सुरेश प्रभु को सौंपा था, लेकिन 2004 में सत्ता परिवर्तन होने के साथ यूपीए सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने जो पहल की है उससे न केवल मालवांचल अपितु पूरे मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कर्मठता के साथ अपनी अदभुत क्षमता से कार्य किया है यदि देश के अन्य राज्यों में यही सोच विकसित हो तो 21 वीं शताब्दी भारत की होगी। इसमें कतई संदेह नहीं है। आने वाले 10 वर्षो में नर्मदा नदी से क्षिप्रा, गंभीर, कालीसिंध, पार्वती का मिलन होगा और नर्मदा की अपार जल राशि प्रदेश को संवारने में काम आयेगी। -2
उन्होंने मध्यप्रदेश में संचालित योजनाओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए शिवराजसिंह चैहान और उनकी सरकार को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में कम्प्यूटर लिटरेसी पर भी पर्याप्त ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रयासों शिवराजसिंह चैहान की नेतृत्व क्षमता और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की अनवरत मेहनत से प्रदेश चहंमुखी प्रगति करेगा।
उन्होंने मध्यप्रदेश में संचालित योजनाओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए शिवराजसिंह चैहान और उनकी सरकार को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में कम्प्यूटर लिटरेसी पर भी पर्याप्त ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रयासों शिवराजसिंह चैहान की नेतृत्व क्षमता और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की अनवरत मेहनत से प्रदेश चहंमुखी प्रगति करेगा।
खेती लाभ का धंधा बनेगा: भाजपा संघर्ष जारी रखेगी: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना को धरातल पर लाने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में यह मांग लंबे अरसे से की जाती रही है प्रदेश के वरिष्ठ नेता संुदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, डाॅ सत्यनारायण जटिया, थावरचन्द गेहलोत और तेजसिंह सेंधव नदी जोडो योजना की आवश्यकता रेखांकित करते रहे है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इसे असंभव कार्य बताते हुए निरूत्साहित किया। भारतीय जनता पार्टी जनहित में किसी भी असंभव कार्य को संभव करके दिखाने के कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नर्मदा का पानी क्षिप्रा में डाला जायेगा। इससे महाकंुभ की आवश्यकताएं पूरी होने के साथ ही करीब 150 गांव की पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि खान नदी को प्रदूषण मुक्त किया जायेगा। उसे डायवर्ट कर जल शोधन के पश्चात क्षिप्रा में जोडा जायेगा। पीने के पानी के साथ उद्योग की आवश्यकताएं पूरी की जायेगी। दूसरे चरण में खेतों में पानी पहंुचाने के लिए प्रयास होंगे। क्षिप्रा, गंभीर, कालीसिंध, पार्वती को जोडकर प्रदेश में जल क्रांति लायी जायेगी। इससे मालवांचल के तमाम शहरों और गांवों की जल की आवश्यकताएं पूरी होगी। मालवा अंचल में भूजल स्तर एक हजार फुट नीचे चला जाना गंभीर हालत प्रदर्शित करता है, इसे बरकाने से यह परियोजना कारगर होगी।
शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि किसानों को चिंता मुक्त किया जायेगा और उन्हें इस जल क्रांति में भागीदार बनाया जायेगा। गेहंू का समर्थन मूल्य न्यूनतम 1600 रू. क्विंटल तय किया जाना चाहिए, लेकिन केन्द्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है तथापि मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर 100 रू. क्विंटल बोनस दिया जायेगा। किसानों की हित की लडाई भारतीय जनता पार्टी अनवरत जारी रखेगी। मध्यप्रदेश में जनवरी 2013 से गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम शुरू होगा, जो क्रमबद्ध तरीके से फरवरी, मार्च, अप्रैल 2013 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में हर वर्ग और समुदाय के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनसे जनजीवन संवर रहा है। प्रदेश में कृषि के साथ उद्योगों का विस्तार करके कृषि और उद्योगों में संतुलन लाकर क्षेत्रीय असंतुलन को समाप्त किया जा रहा है।
उद्योगों के लिए प्रशिक्षित युवकों की आवश्यकता होती है उन्हें स्थानीय उद्योगों में रोजगार की गारंटी दी जा रही है। उच्च शिक्षा के प्रति उन्हें उच्च शिक्षा गारंटी योजना आरंभ की गयी है। इसके लिए सरकार गारंटी और बैंक कर्ज देगा, जिसका ब्याज राज्य सरकार अदा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निशुल्क वितरण योजना आरंभ कर दी गयी है। कोई भी व्यक्ति दवा के अभाव में परेशान नहीं होगा। प्रदेश की जनता हमारे लिए भगवान है और मुख्यमंत्री जनता का पूजारी है। मध्यप्रदेश पिछडा और बीमारू राज्य नहीं रहेगा। प्रदेश की कृषि विकास दर 18 प्रतिशत और सामान्य विकास दर 12 प्रतिशत अंकित हो चुकी है। आने वाले दिनों में इसे और आगे बढाया जायेगा। गांव में महिलाओं को हैंडपंप से मुक्ति दिलायी जायेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री पेयजल नल योजना आरंभ की जा रही है। मर्यादा अभियान में घर-घर में शौचालय की सुविधा बढायी जा रही है।
नशामुक्त मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। जिनमें जनता का सहयोग आवश्यक होगा। राज्य स्तर पर कोई भी नया शराब कारखाना खोलने की अनुमति नहीं दी जायेगी और न ही प्रदेश में कोई शराब की दुकान खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद शोभा का नहीं सेवा की जिम्मेदारी है। -3
मध्यप्रदेश देश का पहला विकसित राज्य बने यही भारतीय जनता पार्टी सरकार की दिवस की चिंता और रात्रि का स्वप्न है। सुशासन देकर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान देश में बनायी जायेगी। समारोह में मालवांचल के 12 जिलों से आए 2 लाख से अधिक ग्रामीण नर नारी लिंक परियोजना से उत्साहित थे। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इस अवसर पर 15 हजार महिलाएं कलश लेकर परिक्रमा करती हुई सभा स्थल पर पहंुची। परंपरागत वेशभूषा में मालवा की संस्कृति मुखरित हो रही थी।
मध्यप्रदेश देश का पहला विकसित राज्य बने यही भारतीय जनता पार्टी सरकार की दिवस की चिंता और रात्रि का स्वप्न है। सुशासन देकर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान देश में बनायी जायेगी। समारोह में मालवांचल के 12 जिलों से आए 2 लाख से अधिक ग्रामीण नर नारी लिंक परियोजना से उत्साहित थे। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इस अवसर पर 15 हजार महिलाएं कलश लेकर परिक्रमा करती हुई सभा स्थल पर पहंुची। परंपरागत वेशभूषा में मालवा की संस्कृति मुखरित हो रही थी।
अटल और आडवाणी के सपने को शिवराजसिंह ने साकार किया - प्रभात झा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो योजना धरातल पर उतरते देखते हुए जनमानस में अपार हर्ष है। आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए वास्तव में गौरव दिवस है और यह भी इत्फाक है कि आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान अपने कार्यकाल के सफल 7 वर्ष पूर्ण कर रहे है। सारी उपलब्धियों को देखते हुए आज के गौरवमय क्षण इतिहास में अंकित हो चुके है। अटलजी और आडवाणी जी ने एनडीए सरकार के समय देश को बाढ और सूखा से मुक्ति दिलाने का नदी जोडो योजना के रूप में जो स्वप्न देखा था आज पूर्ण होने जा रहा है और शिवराजसिंह चैहान इस कार्य में माध्यम सिद्ध हुए है। इससे मध्यप्रदेश की नई तस्वीर बनेगी। समृद्धि का नया योग आयेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं लगन, परिश्रम, जनता के समर्थन और शिवराजसिंह चैहान के क्रांतिकारी नेतृत्व के बल पर प्रदेश में मिशन 2013 सफल होगा और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठित की जायेगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
क्षिप्रा नदी के उदगम स्थल पर बनेगा मां नर्मदा और क्षिप्रा का भव्य मंदिर
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने भव्य एवं गरिमामय समारोह के उज्जैनी ग्राम में मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के उदगम स्थल क्षिप्रा टेकरी में पुण्य सलिला मां नर्मदा और क्षिप्रा नदी का पावन मिलन कराने की प्रदेश सरकार की 432 करोड रूपये लागत की महत्वाकांक्षी नर्मदा क्षिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने संबोधित करते हुए क्षिप्रा नदी के उदगम स्थल क्षिप्रा टेकरी पर मां नर्मदा और क्षिप्रा का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा और इसे संगम स्थल के रूप में जाना जायेगा।
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि नदियों को जोडने की यह अदभुत योजना है। इस योजना से मात्र दो नदियां ही नहंी बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक महत्वपूर्ण और परित्र नदियों का मिलन भी होगा। उन्होंने बताया कि नदियों को जोडने तथा इनका जाल पूरे देश भर में बुनने का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने देखा था। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के स्वप्न को साकार होता देख उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव थावरचन्द गेहलोत, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, सांसद सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ मंत्री के. एल. अग्रवाल, महेन्द्र हार्डिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष जीतू जिराती, गोविन्द मालू सहित अन्य प्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सामान्य अपराधों से मुक्ति से मानव गरिमा का सम्मान होगा: विजेश लुनावत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजेश लुनावत ने मध्यप्रदेश सरकार के कम सजा पाने वाले अपराधियों को मुक्त करने का निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय की भावना का सम्मान करते हुए मानव गरिमा का समादर किया गया है। इससे अपराध मनोविज्ञान और सामाजिक मान्यता को प्रोत्साहन मिलेगा। व्यक्ति खराब नहीं है परिस्थितियां उसे विवशकर देती है। इस दृष्टि से सजा मुक्ति और मामले वापस लिए जाने के प्रावधान के दीर्घगामी परिणाम मिलेंगे। राज्य सरकार की कल्पनाशीलता और मानव गरिमा के बारे में सोच सराहनीय है।
विजेश लुनावत ने कहा कि अपराधोन्मुख व्यक्ति के प्रति नफरत करने के बजाए उसकी मूल समस्या का अध्ययन होना चाहिए जिससे उसका परिष्कार संभव होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला वास्तव में सामान्य होते हुए भी मानवतावादी है। समाज कल्याण की भावना निहित है। इसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के परिवारों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय के आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे आयेंगे। जनसामान्य का राज्य व्यवस्था में विश्वास बढेगा। इसमें किसी तरह के प्रलोभन को देखना राजनैतिक नजरिया माना जायेगा। इसे विशुद्ध रूप से मनोविज्ञान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। छोटे मोटे अपराधों ने न्याय व्यवस्था को भी बोझिल बना दिया है। अदालतों में बढते प्रकरणों की समस्या से न्याय व्यवस्था पर भी प्रश्न उठते है। इसका समाधान होना सामयिक आवश्यकता है।
तीन करोड़ परिवारों के चूल्हे बुझ जायेंगे: चेतन सिंह
भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतन सिंह ने कहा कि जिस हड़बड़ी में केन्द्र की कंाग्रेसनीत यूपीए सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों पर से सब्सीडी घटाने की साजिश की है। देश में तीन करोड़ परिवारों की रसोई के चूल्हे बुझ जायेंगे। इसकी सीधी मार उन गरीब झुग्गी-झोपड़ी वालों पर पड़ेगी जो बामुश्किल दो जून की सूखी-रूखी रोटी गैस के चूल्हे पर पकाकर खाते हैं।
चेतन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की अदूरदर्शितापूर्ण पहल ने उपभोक्ताओं को संशय में डाल दिया है। उपभोक्ताओं की पहचान सत्यापित करने में आने वाली दिक्कतों का समाधान न तो तेल कंपनियाॅ कर पा रही हैं और न केन्द्र सरकार ने कोई आल प्रूफ गाइडलाईन दी है। सत्यापन की जटिल प्रक्रिया उपभोक्ताओं का सिर दर्द बन गयी है। कमोवेश 17 करोड़ उपभोक्ताओं की पहचान कर पाना 30 नवम्बर तक लगभग नामुमकिन है। एक पता एक कनेक्शन का जो फार्मुला अपनाया गया है। वह ऐसी बसाहटों में जहां एक ही संकरे परिसर में कई परिवार रहते हैं अव्यवहारिक है। दरअसल इसकी मार संयुक्त परिवारों पर पड़ना और झुग्गी-झोपड़ी रहवासियों का शिकार बनना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। लगता है कि केन्द्र सरकार ने आर्थिक उदारीकरण में सुधारों का निशाना गरीब पर साध लिया है।
किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 नवंबर को भोपाल में
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 नवंबर को दोपहर 1 बजे प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर करेंगे।
बैठक में मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री भी भाग लेंगे। बैठक में मंडी चुनाव के संबंध में भी रणनीति बनायी जायेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, मोर्चा प्रदेश प्रभारी नंदकुमारसिंह चैहान, प्रदेश सह प्रभारी तपन भौमिक, गिरधारीलाल पाटीदार भी बैठक में भाग लेंगे।