भोपाल। समाज-सुधार के क्षेत्र से राजनीति में छलांग लगाने वाली 'आम आदमी पार्टी' नवंबर 2013 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करने का विचार कर रही है।
नईदिल्ली में हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय होने का पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य शरदसिंह कुंबरे ने यह जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी, उसी प्रकार सभी 45 जिलों में जिला स्तरीय कार्यकारिणी की स्थापना की है। कुंबरे ने कहा कि भ्रष्टाचार, विकास, महिलाओं पर अत्याचार और कानून—व्यवस्था चुनाव के मुख्य मुद्दे होंगे।