7% DA: कर्मचारी बोले थेक्यू सीएम

भोपाल(उपदेश अवस्थी)। दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर सीएम ने मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का दिल खुश कर दिया है। मध्यप्रदेश 5 लाख कर्मचारियों के परिवार उन्हें बोलना चाहते हैं थैक्यू सीएम।

इस मामले में शिवराज केबीनेट की क्या रणनीति थी, कर्मचारी नेता क्या प्रतिक्रिया देंगे और कांग्रेस क्या कहेगी, यह दीगर है, लेकिन ग्राउण्ड 0 पर कर्मचारी बहुत खुश हैं। सच यह है कि उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि यह आदेश जनवरी से पहले जारी हो पाएंगे, परंतु दीपावली से पहले आदेश जारी कर सीएम ने सबको दीपावली का गिफ्ट घर भेज दिया है। इससे पूर्व सरकार द्वारा कर्मचारियों को एचआर एरियर का वितरण भी कर दिया गया है। यह छोटी सी रकम कर्मचारियों को हैप्पी दीपावली के लिए काफी है। सच पूछें तो आज कर्मचारी बहुत खुश हैं।

हालांकि इस निर्णय से मध्यप्रदेश शासन के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा, बावजूद इसके कर्मचारियों को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए यह निर्णय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!