भोपाल। झाबुआ क्षेत्र में आने वाले बामनिया में करीब 400 आदिवासियों ने अचानक होहल्ला शुरू कर दिया और ट्रेन रोक दी। समाचार लिखे जाते समय 7:10 बजे तक रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल था।
घटना की शुरूआत करीब 6:10 बजे हुई। बामनिया रेलवे स्टेशन पर करीब 400 आदिवासियों के हूजूम में अचानक कोई विवाद हो गया। इसी बीच उज्जैन—दाहौद ट्रेन के जाने का समय हो गया। ट्रेन के चलने से पहले जैसे ही सायरन बजा। विवाद और होहल्ला अचानक बढ़ गया और ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी गई।
इसके बार विवाद तेजी से बढ़ता चला गया। हालात रेलवे पुलिस और प्रशासन के नियंत्रण के बाहर हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है। विवाद का कारण क्या था अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यात्री दहशत में हैं। पिछले 50 मिनट से लगातार ट्रेन वहीं खड़ी हुई है और विवाद जारी है।
समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं हुआ था।