भोपाल के 38 स्कूलों में चल रहीं हैं अवैध बसें, लास्ट रिमाइंडर जारी

shailendra gupta
भोपाल। शहर के 60 में से 38 स्कूलों में स्टूडेंट्स को लाने ले जाने के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया जा हा है वो इनलीगल हैं। यह संदेह इसलिए पुख्ता हो गया है क्योंकि 38 स्कूल्स ने अभी तक अपने व्हीकल्स की डीटेल सम्मिट नहीं की है। लोक शिक्षण संचालनालय ने लास्ट नोटिस भेजा है। यदि 24 नवम्बर तक स्कूलों ने अपने व्हीकल्स को लिस्टेड नहीं कराया तो उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। 

तीसरी बार भेजा रिमांइडर पत्र: ज्वाइंट डायरेक्टर तिवारी ने बताया कि अब तक वैनों के संबंध में तीन बार स्कूलों को नोटिस जारी किए जानकारी देने को कहा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों ने जानकारी नहीं भेजी है। उन्हें 16 नवंबर को पुन: नोटिस भेजा गया है और 24 तारीख तक जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

संचालकों से यह जानकारी मांगी : स्कूल संचालकों से बसों के अलावा अन्य साधन से आने वाले बच्चों की सूची, स्कूल बस के अतिरिक्त अन्य साधन से आने वाले वाहन की संख्या क्रमांक तथा प्रभारी शिक्षक का नाम और अन्य साधन में उपयोग किए जाने वाले ईधन (डीजल,पेट्रोल,गैस) आदि की जानकारी भेजने को कहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!