PAKISTAN का दूसरा SPY भी BJP का कार्यकर्ता, तीसरा कारोबारी

भोपाल। भोपाल से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी जासूसों में ध्रुव सक्सेना तो भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी था। हर रोज भाजपा नेताओं से बात करता था। भाजपा के लगभग हर कार्यक्रम में शामिल होता था। इसके अलावा दूसरा जासूस मोहित भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है। वो हमेशा ध्रुव के साथ रहता था। इसके अलावा तीसरा जासूस भोपाल के एक प्रतिष्ठित कारोबारी का बेटा है। तीनों ने जल्द से जल्द करोड़पति बनने के लालच में आईएसआई के लिए काम किया। इन दिनों तीनों लक्झरी लाइफ के मजे ले रहे थे। 
ध्रुव सक्सेना :- जिला संयोजक आईटी सेल भाजयुमो 
मीनाल रेसीडेंसी मेंं रहने वाला ध्रुव सक्सेना इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से दो साल पहले जुड़ गया था। ध्रुव आईटी सेल का जिला संयोजक है। उसका भाजपा की कई बैठकों में आना जाना था। भाजपा के कई बड़े नेताओं के घर भी उसकी आवाजाही थी, उसको अक्सर भाजपा के सम्मेलन में देखा जाता रहा है। उसको अंशुल तिवारी का करीबी माना जाता था। ध्रुव सक्सेना को महंगी गाड़ियों में घूमना पसंद है, फिलहाल उसके पास फोर्ड की 30 लाख की फारर्चूनर कार है। उसके 3 बार विदेश जाने की जानकारी मिली है। जिलास्तर पर भाजयुमो की सोशल नेटवर्क की को अपडेट करने की जिम्मेदारी इसी की रहती थी।

मोहित अग्रवाल:- भाजयुमो का सक्रिय सदस्य
मोहित अग्रवाल साकेत नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता है। बीई करने के बाद ध्रुव सक्सेना से जुड गया था। वह भी फिलहाल भाजयुमो का सक्रिय सदस्य है। टेलीकॉम का कारोबारी है। मोहित ध्रुव के कारोबारी रिश्ते हैं। दोनों के पास तेजी से पैसा आ रहा था। मोहित और ध्रुव अक्सर दिल्ली और मुंबई जाने की जानकारी भी मिल रही है।

मनीष गांधी: मोबाईल और सिम डिस्टब्यूटर
मनीष गांधी अरेरा कालोनी ई 4 /334 की आलीशन कोठी में रहता था। उसके पिता सिविल इंजीनियर रहे है। वह अपने भाई विपुल गांधी के साथ एमपीनगर स्थित मोबाईल शॉप सेंटर चलाता हैं। विपुल गांधी ने बताया कि उसका भाई स्वयं दो दिन से गायब हो गया था। उसके लिए वह दो दिन से लगातार फेसबुक पर उसकी फोटो डालकर सर्च कर रहे थे। उसके बाद शाम को उनको इस मामले की जानकारी लगी। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानते हैंं।

कारोबार में साझेदारी
ध्रुव, मोहित और मनीष गांधी कारोबारी साझेदारी की बात भी सामने आई है। ध्रुव, सॉफ्टवेयर का काम करता है। मोहित टेलीकॉम संभालता है और मनीष की मोबाइल शॉप संचालित करता है। तीनों अक्सर दस नंबर और बिठठन मार्केट में कॉफी शॉप पर मिलते जुलते थे। जिस एक्सचेंज की बात सामने आई है। उसमें इन तीनों की अहम भूमिका भोपाल में निभा रहे थे।

ध्रुव के सीडीआर में कई रसूखदारों के नाम
ध्रुव, सक्सेना की कॉल डिटेल में कई रसूखदार लोगों के नाम सामने आए है। इसमें भाजपा के एक जिलास्तर के नेता की रोजाना ही छह से ज्यादा बार बात होती थी। भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत के रिकार्ड सामने की बात बताई जा रही है।

जासूसों से हमारा कोई रिश्ता नहीं
ध्रुव भाजपा का कार्यकर्ता है, न ही उसे युवा मोर्चा में कोई पद दिया गया है। ग्वालियर से गिरफ्तार भाजपा पार्षद के जेठ जितेंद्र ठाकुर का भी भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार आतंकवाद को धर्म के आधार पर नहीं बांटती। मेरा दिग्विजय सिंह से सवाल है कि वो सिमी कैदियों के एनकाउंटर के बाद क्यों रोए थे? 
नंदकुमार सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !