पढ़िए किस देश में सैनिकों को क्या खाना मिलता है

नई दिल्‍ली। बीएसएफ में चल रहे रोटी घोटाले के खुलासे के बाद अब जवानों के मानवाधिकारों की बात शुरू हो गई है। कई मामले सुर्खियों में आए हैं। भारत में जवानों से जूते और टॉयलेट साफ कराए जाते हैं। अफसरों के बच्चे और कुत्तों को खिलाना पड़ता है। कार धोनी पड़ती है। मेमसाहब को शॉपिंग कराने ले जाना पड़ता है। कुलमिलाकर सेना का जवान एक वर्दीधारी घरेलू नौकर बना दिया जाता है। इसके इतर दुनिया के दूसरे देशा में सैनिकों को क्या कुछ खाने को मिलता है, आइए देखते हैं: 

भारत में सैनिकों को मिलता है ऐसा खाना
सेना में जवानों को नाश्ते में पूड़ी दी जाती है, जो नमक-मिर्च के साथ तैयार की जाती है। उन्हें आलू या कद्दू की सब्जी दी जाती है। उन्हें प्याज और हरी मिर्च दी जाती है। लंच और डिनर में रोटी, दाल और सब्जी होती है। मीट भी सैनिकों को दिया जाता है। जो सैनिक मीट नहीं खाता है, उन्हें दूध दिया जाता है। उबले अंडे और अंडा करी भी उन्हें दी जाती है। फूड बार और सूप के अलावा भारत में सैनिकों को खाने में सब्जी के साथ चपाती और पूरी मिलती है। शांतिकाल में भारत में सैनिकों को साधारण खाना दिया जाता है तो वहीं युद्ध के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स और एनर्जी बार दूसरे सप्लीमेंट्स के साथ दिए जाते हैं।

अमेरिका में
चिली/बीन्स, बीफ खिचड़ी- बार्बेक्यू सॉस में वेज बर्गर, पिज्जा, चिकन फजिटा टॉरटिला, चावल, कॉर्न, ड्राई फ्रूट्स या फिर मसले हुए आलू, क्रैकर्स या ब्रेड, पीनट बटर, जेली या फिर चीज। मिठाई में कुकीज या पाउंड केक व चॉकलेट पुडिंग। कॉफी, चाय के अलावा डेयरी शेक्स जैसे ड्रिंक्स।

चीन में
नाश्ते में केकए कार्न बे्रड, अंडा और दूध। चावल, स्टीम बन, मीट डपलिंग (मांस से भरे समोसे) और मीट रोल। जूस और सूप। हर सप्ताह चार तरह की मछली। हर सैनिक को नाश्ते में एक अंडा और ढाई सौ मिली दूध पीना अनिवार्य। 

यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
चिकन टिक्का मसाला। वेजिटेरियन पास्ता। नाश्ते में पोर्क और बींस। चाय व कॉफी।

फ्रांस
हिरन और बतख के मांस से बने व्यंजन। क्रीम, चॉकलेट, पुडिंग, कॉफी। फ्लेवर्ड ड्रिंक पाउडर।

जर्मनी
लिवर सॉसेज और राइ ब्रेड, ज्यूस, चेरी व अखरोट का जैम। आलू के साथ गुलाश (गुलाश मांस और सब्जी का बना हुआ एक तरीके का सूप और खिचड़ी होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !