आगरा। हरीपर्वत थानाक्षेत्र के दीवानी चौराहे पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। अराजक तत्वों में प्रतिमा का हाथ तोड़कर उसमे लगे तिरंगा को अपने साथ ले गए। सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर लोग हैरान हो गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही भारत विकास परिषद, हिंदूवादी संगठन और बीजेपी कार्यकर्ता दीवानी चौराहे पर जुटने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने की साजिश है। इतना ही नहीं लोग हाथ के साथ तिरंगा गायब होने को देशद्रोह का मामला बता रहे हैं। तनाव को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।
बता दें, एक साल पहले भी शरारती तत्वों ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस प्रतिमा को वर्ष 2000 में भारत विकास परिषद ने स्थापित करवाई थी।