सेंट जेवियर्स स्कूल में 5 साल की छात्रा के प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजें चुभाई जाती थीं

Updesh Awasthee
पटना। प्रतिष्ठित ST XAVIER SCHOOL में 5 साल की मासूम छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक लेडी टीचर छात्रा को चुपके से रेस्ट रूम में ले जाती थी और उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजें चुभोती थी। इस मामले में स्कूल प्रबंधन से भी शिकायत की गई थी परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा। 

जानकारी के मुताबिक एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को टीचर एकांत रूम में ले जाती थी और उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजें चुभोती थी। डर के मारे बच्ची ने यह बात अपनी मां को नहीं बताई, लेकिन वह स्कूल जाने के नाम से ही कांप जाती थी। जब मां ने बेटी के कमर को छुआ तो बच्ची के साथ हो रहे क्रूरता का राज खुला। इसके बाद दर्द से कराह रही मासूम बच्ची ने रो-रो कर परिजनों को आपबीती सुनाई।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लगे जख्म उसके साथ हुए दरिंदगी की कहानी बयां कर रहे थे। पीड़ित बच्ची के माता पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म हैं। महिला टीचर उसके नाजुक अंग में नुकीली चीजें चुभोती थी। इसके लिए क्लास के बाद बच्ची को आराम करवाने के बहाने टीचर उसे रेस्ट रूम में ले जाती थी। मामले की जांच कराई गई तो पीएमसीएच के रिपोर्ट में भी बच्ची के अंदरूनी हिस्सों में गहरे जख्म के निशान बताए गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होने स्कूल के प्राचार्य से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। परिजनों ने महिला थाना पहुंच कर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!