भोपाल, 13 नवंबर 2026: बड़े नेताओं के घर में तो श्रद्धांजलि के कार्यक्रम भी पॉलीटिकल गॉसिप का सब्जेक्ट हो जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी माता जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के दुश्मन नंबर वन भी शामिल हुए। अब भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से पूछ रहे हैं, शिवराज सिंह क्या श्रद्धांजलि कार्यक्रम में, किसके श्राद्ध की साजिश रची गई?
हाशिए पर गए कद्दावर नेता की तस्वीरें,कान में क्या कहा
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता आए थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा संजय जोशी की है। भाजपा में मोदी के क्षितिज पर पहुंचने से पहले तक संजय जोशी, पार्टी का पावर सेंटर रहा करते थे। बाद में संजय जोशी को नरेंद्र मोदी का शत्रु नंबर वन कहा जाने लगा। सीडी कांड के बाद उन्हें लूप लाइन में डाल दिया गया था। कई सालों बाद पहली बार भोपाल में संजय जोशी किसी बड़े पॉलिटिकल प्रोग्राम में दिखाई दिए हैं। शिवराज सिंह की माता जी को श्रद्धांजलि के बहाने संजय जोशी की पॉलिटिक्स भी दिखाई दी। इस कार्यक्रम की जो दो तस्वीरें सोशल मीडिया से ज्यादा व्हाट्सएप पर शेयर की जा रही है। लगभग हर बड़े भाजपा नेता के पास यह तस्वीर पहुंच चुकी है। उसमें एक तस्वीर में तो वे शिवराज सिंह चौहान से बातचीत कर रहे हैं। दूसरे में उनके कान में कुछ कह रहे हैं।
शिवराज सिंह और संजय जोशी में इतनी नजदीकी?
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक दिनेश गुप्ता कहते हैं, "संजय जोशी को कभी बीजेपी और आरएसएस की राजनीति का सबसे ताकतवर चेहरा माना जाता था, लेकिन एक सीडी के चलते इनका पूरा करियर रसातल में चला गया। भाजपा में वापसी की वे लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन असफल हो रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान की माताजी की तेरहवी कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे, लेकिन संजय जोशी की चर्चा हुई। तस्वीर भी खास है, जिसमें वे शिवराज सिंह चौहान के नजदीक आकर उनके कान में कुछ कह रहे हैं। क्या कह रहे हैं, किसी को कानोकान खबर नहीं।"

.webp)

