भोपाल, 4 नवंबर 2026: पवन सिंह नाम के एक यात्री ने वीडियो भेजा है। दावा किया है कि भोपाल रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के अंदर खुले आम तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं और कोई उन्हें रोक नहीं रहा है। यात्रियों की सूचनाओं पर तत्काल रिस्पांस करने वाले रेलवे नेटवर्क ने इस मामले में पिछले 3 घंटे में कोई रिस्पांस नहीं दिया है।
यात्री द्वारा पब्लिक किया गया वीडियो
यात्री ने अपना नाम पवन सिंह बताया है। श्री पवन सिंह (Pawan singh X@PawanSingh23081) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "A man selling tobacco, gutka, and paan masala is moving around in the train at Bhopal Junction, and no one is stopping him. Pnr 4344114718 Mobile 9785030157"
श्री पवन सिंह ने यह वीडियो X पर शाम 5:59 PM · Nov 4, 2026 अपलोड किया। हम रात 9:00 बजे समाचार लिख रहे हैं। यात्री ने रेलवे के निम्न हैंडल्स को टैग किया है:
@RailMinIndia
@RailwaySeva
@AshwiniVaishnaw
@RailMadad
@RPF_INDIA
उपरोक्त में एक रेल मंत्री और दूसरा रेल सेवा का X हैंडल है। सामान्य तौर पर यदि यात्री को कोई सफाई इत्यादि की सामान्य समस्या होती है तो तत्काल रिस्पांस किया जाता है, लेकिन यहां मामला कुछ और है। शायद इसलिए पिछले 3 घंटे में कोई रिस्पांस नहीं किया गया।
ऐसे तो कोई बारूद भी ला सकता है
बात केवल इतनी नहीं है कि एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर तंबाकू उत्पाद बेच रहा है बल्कि यह भी है कि एक व्यक्ति ट्रेन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चुका है और दिखाई दे रहा है कि वह अवैध व्यवसाय में संलग्न है। रेलवे का कोई भी कर्मचारी, चाहे वह पैंट्री स्टाफ हो अथवा टिकट चेकिंग करने वाले अधिकारी, सब की ड्यूटी है कि वह ट्रेन के अंदर अवैध व्यवसाय का विरोध करें और सक्षम अधिकारी को तत्काल सूचित करें, परंतु वीडियो में देखा जा रहा है कि, रेलवे के लिए काम करने वाले कुछ वर्दी धारी अस्थाई कर्मचारी मौजूद हैं परंतु वह भी कोई विरोध नहीं कर रहे हैं।
तंबाकू में भी कमीशन खाते हैं?
क्या इस आरोप को ठीक मान लिया जाना चाहिए कि, डीआरएम भोपाल ऑफिस से ट्रेन के अंदर इस प्रकार का अवैध व्यवसाय करने वालों को अवैध रूप से अनुमति दी जाती है और सातवां वेतनमान के तहत भरपूर वेतन प्राप्त करने वाले अधिकारी, इस माध्यम से अवैध कमाई भी कर रहे हैं?
@RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @RailMadad @RPF_INDIA A man selling tobacco, gutka, and paan masala is moving around in the train at Bhopal Junction, and no one is stopping him. Pnr 4344114718 Mobile 9785030157 https://t.co/K5eRFtfwTp
— Pawan singh (@PawanSingh23081) November 4, 2026

