भोपाल में फॉक्सवैगन शोरूम का सेल्समैन सैलरी में कटौती से नाराज हो ब्रांड न्यू कार उठा ले गया

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 नवंबर 2026:
यदि कर्मचारी मेहनत करें और उसको उसका पूरा वेतन न दिया जाए। उसके साथ पॉलिटिक्स की जाए तो वह गुस्से में कुछ भी कर सकता है। 2 महीने पहले एक कर्मचारी ने शोरूम में आग लगा दी थी, आज भोपाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। फॉक्सवैगन शोरूम का सेल्समेन ग्राहक द्वारा बुक की गई ब्रांड न्यू कार ले गया, क्योंकि मैनेजर लगातार उसकी सैलरी कट रहा था।

चोरी गई कार नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा मॉल के पास मिली

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के मुताबिक, जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन शोरूम से 25 अक्टूबर की रात एक कार गायब हुई थी। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक कार ले जाते हुए दिखाई दिया, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद प्रबंधन ने कार में लगे GPS को सक्रिय किया। लोकेशन ट्रेस करने पर शुक्रवार रात कार नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा मॉल के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार आरोपित की पत्नी चला रही थी। जांच में शोरूम के कर्मचारी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कार जब्त कर सेल्समैन गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

31 अक्टूबर को डिलीवरी होनी थी, 25 अक्टूबर को ही ले गया

पुलिस के अनुसार, आरोपित गजेंद्र मूल रूप से नर्मदापुरम का रहने वाला है और भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में किराए से रहता था। वह करीब एक साल से जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन शोरूम में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। आरोप है कि उसने 25 अक्टूबर को शोरूम से ग्राहक की बुक की हुई कार निकाली और अपने घर ले जाकर खड़ी कर दी। कार की डिलीवरी शनिवार को होनी थी। इससे पहले शोरूम में स्टॉक का मिलान किया गया तो बुक की गई कार गायब मिली। 

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि खराब परफॉर्मेंस का आरोप लगाकर उसकी सैलरी में लगातार दो महीने तक 30-30 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, शोरूम मैनेजर सचिन झड़े ने इस दावे पर अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि आरोपित के वेतन में कटौती काफी पहले की गई थी और बाद में उसे इंसेंटिव भी दिया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार चोरी की इस वारदात में आरोपित के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!