भोपाल की सारी सड़कें दीपावली से पहले चकाचक हो जाना चाहिए: कमिश्नर का आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल शहर एवं संभाग के सभी जिलों की सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के सम्बन्ध में सड़क निर्माण एजेंसियों की बैठक ली।
भोपाल, 02 नवंबर 2026:
भोपाल संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल शहर के सभी रोड तक दीपावली तक गड्ढा मुक्त करें एवं रिंग रोड की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही ब्लेक स्पॉट फ्री एवं चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री बनाने के निर्देश भी दिए गए। संभागायुक्त श्री शर्मा ने संभागायुक्त कार्यालय में सोमवार को भोपाल शहर एवं संभाग के सभी जिलों की सड़कों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के सम्बन्ध में सड़क निर्माण एजेंसियों की बैठक ली।

बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, प्रबंधक एनएचएआई श्री आकाश चौकसे, सहायक महाप्रबंधक एमपीआरडीसी भोपाल श्री आर.एस.कीर, एसईसीपीए पीडब्ल्यूडी सीमा प्रभाकर, एसई पीडब्ल्यूडी श्री सुभाष पाटिल, ईई पीडब्ल्यूडी प्रीति यादव, महाप्रबंधक भोपाल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना श्री सनी सिंघानिया उपस्थित थे। संभाग के सभी जिलों से निर्माण एजेंसियों के अधिकारी एवं नगरीय निकायों से सीईओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित हुए।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने बैठक में भोपाल शहर एवं आस-पास की सड़कों को दीवाली के पूर्व मरम्मत कार्य कर गड़ढ़ा मुक्त करने एवं ब्लैक स्पॉट दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में शहर के सभी मार्गों के रोड रेस्टोरेंशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में भोपाल शहर के ‍आसपास के राष्ट्रीय राज्य मार्गों में मेंटेनेंस का कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण करने तथा इज्तिमा की तैयारियों को लेकर शहर के चारों तरफ के मार्गों का कार्य 20 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इज्तिमा स्थल के लिए पहुँच मार्ग के कार्यों को तय समय में पूर्ण करें। 

संभागायुक्त ने कहा कि आगामी जनवरी माह में भोपाल में जीआईएस प्रस्तावित है। उन्होंने भोपाल के आसपास सांची, भोजपुर जैसे पर्यटन स्थलों की सड़कों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। मेट्रो के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कें सुधारने में तत्परता बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से यह सुनिश्चित करें कि सड़कें बेहतर हों और आम जनता को परेशानी न हो। इसके साथ ही मेट्रो वाले मार्गों की सड़कों के लिए मेट्रो एवं संबंधित निर्माण एजेंसी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें एवं मार्गों पर तत्काल प्रभाव से सुगम आवागमन सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने बैठक में निर्देश दिए वर्षाकाल में खराब हुई सडकों को दुरुस्त करें एवं कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भोपाल शहर में सड़कों के निर्माण एवं रख-रखाव के लिए कार्य कर रही सभी एजेंसियों में परस्पर समन्वय रहना चाहिए। श्री शर्मा ने संत हिरदाराम नगर में बन रहे ओवर ब्रिज की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि यह निर्माण निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। इसके साथ ही रातीबड़ से सीहोर मार्ग को शीघ्र दुरूस्त कर इंदौर रोड पर ट्रैफिक के दबाब को कम करने के निर्देश दिए। 

संभागायुक्त श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान खराब हुई सड़कों के रख-रखाव का कार्य 10 दिन में पूर्ण करें। श्री शर्मा ने भोपाल शहर की ओर आने वाले मार्गों पर भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। भोपाल बायपास रोड रायसेन जंक्शन पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास एप्रोच रोड बनाने एवं रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए साइनेज, रेडियम लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट तय समय - सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। क्रमांक/1103/008/पंकज मित्तल
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!