राजा भोज फेलोशिप योजना 2026-27: शोधार्थियों को मिलेगी ₹6 लाख तक की राशि, 31 दिसंबर लास्ट डेट

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 नवम्बर 2026:
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत स्वराज संस्थान संचालनालय के 'महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ' द्वारा संचालित राजा भोज शोध प्रभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए 'राजा भोज फेलोशिप' हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य महान योद्धा, विद्वान, कवि, वास्तुकार और ज्योतिषविद् राजा भोज के प्रामाणिक शोध कार्यों, ज्ञान-दर्शन, जल प्रबंधन और स्थापत्य कला पर शोध को बढ़ावा देना है।

फेलोशिप की श्रेणियां, वित्तीय सहायता, मुख्य शोध विषय (किन्हीं दो पर प्रस्ताव आमंत्रित):

राजा भोज सीनियर फेलोशिप
फेलोशिप राशि: ₹6,00,000/- (प्रत्येक अध्येता)
अवधि: 1 वर्ष
  • राजा भोज के समरांगण सूत्रधार में नगर नियोजन, स्थापत्य, मंदिर वास्तु एवं यांत्रिक विज्ञान का आधुनिक भारत के संदर्भ में अध्ययन।
  • राजा भोज का ज्ञान दर्शन (सरस्वतीकण्ठाभरण, शृंगारप्रकाश, तत्त्वप्रकाश, राजमार्तण्ड एवं युक्तिकल्पतरु) के आलोक में भारतीय ज्ञान परंपरा का पुनर्मूल्यांकन।
  • राजा भोज की जल प्रबंधन दृष्टि (भोज ताल, जल संरचनाएं) एवं समकालीन जल संकट में उसकी प्रासंगिकता।

राजा भोज जूनियर फेलोशिप
फेलोशिप राशि: ₹4,32,000/- (प्रत्येक अध्येता)
अवधि: 1 वर्ष
मुख्य शोध विषय (किन्हीं दो पर प्रस्ताव आमंत्रित):
  • सरस्वतीकण्ठाभरण एवं शृंगारप्रकाश में काव्य, भाषा एवं रस-सिद्धांत का आलोचनात्मक अध्ययन।
  • युक्तिकल्पतरु एवं राजमृगांक में विज्ञान, तकनीक एवं लोककल्याण की अवधारणा।
  • राजा भोज कालीन जल संरचनाएं एवं मध्यप्रदेश की पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियां।

पात्रता एवं आयु सीमा (1 अप्रैल 2026 की स्थिति में)
आयु सीमा: सीनियर फेलोशिप के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष तथा जूनियर फेलोशिप के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है।
शैक्षणिक व अनुभव संबंधी योग्यता: दर्शन, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, साहित्य, कला, ज्योतिष, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, आयुर्वेद, स्थापत्य आदि विषयों में पीएच.डी. धारक, प्राध्यापक, प्रतिष्ठित विद्वान, अथवा ऐसे लेखक/पत्रकार जिनकी संबंधित विषयों पर दो से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हों, इसके पात्र होंगे। विशेष अनुसंधान अनुभव रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
शोध प्रस्ताव की शब्द सीमा: सीनियर फेलोशिप हेतु 2500-3000 शब्द तथा जूनियर फेलोशिप हेतु 500-1000 शब्द का कम्पोज किया हुआ शोध प्रस्ताव संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026।

आवेदन भेजने का पता:
निदेशक, राजा भोज शोध प्रभाग, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज भवन, रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल - 462003।

संपर्क सूत्र:
वेबसाइट: विस्तृत नियम एवं शर्तों के लिए www.mvspujjain.com पर विजिट करें।
दूरभाष: 0755-4535064
ई-मेल: rajabhojmpculturebpl@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!