BHOPAL NEWS: नौकरी के लिए फिजिकल हो गई फिर भी नौकरी नहीं मिली, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 नवंबर 2026:
पति से अलग हुई एक महिला के लिए जीवन यापन इतनी बड़ी समस्या बन गया कि, एक प्राइवेट होटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी के लिए उसकी सिफारिश करने वाले युवक के साथ फिजिकल होना पड़ा। इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। 

पति से अलग हो गई लेकिन जीवन यापन का संकट पैदा हो गया

मामला परवलिया पुलिस थाने का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 45 वर्ष की एक महिला अपने पति से अलग होने के बाद, किराए के मकान में रह रही है। जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। वह नौकरी की तलाश करने लगी। आसपास के कुछ लोगों के घर में सहायक के तौर पर काम किया परंतु जीवन यापन का संघर्ष चलता रहा। नौकरी की तलाश के दौरान एक युवक से मुलाकात हुई। युवक होटल में मेहमानों की बुकिंग करने का काम करता है। युवक ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाने की साजिश रची। 

नौकरी के लिए फिजिकल हो गई फिर भी नौकरी नहीं मिली

उसने महिला को बताया कि एक होटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर उसकी नौकरी के लिए बात हो गई है। फाइनल बातचीत के लिए वह महिला को होटल में ले गया। यहां उसने महिला के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। महिला को नौकरी की इतनी जरूरत थी कि उसने विरोध नहीं किया, लेकिन सब कुछ लुटा देने के बाद भी महिला को नौकरी नहीं मिली। विश्वासघात का शिकार हुई महिला ने सारा मामला पुलिस को बताया। पुराने भारतीय दंड विधान में इस प्रकार के अपराध के लिए कोई सजा का प्रावधान नहीं था लेकिन 2023 में लागू हुई भारतीय न्याय संहिता में महिला को धोखे में रखकर फिजिकल रिलेशन बनाना एक गंभीर अपराध है।  पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!