लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है... लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। SIR को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। Form 6 और Declaration सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें। मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 5, 2026
18 वर्ष वाले सभी युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं, कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है: CM मोहन
10/05/2026 06:26:00 PM
भोपाल, 5 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के ऐसे सभी नागरिकों से अपील की है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है। सीएम मोहन का कहना है कि, फॉर्म सिक्स के माध्यम से, पहले की तरह अभी भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जोड़ सकते हैं। कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है और किसी की अफवाह पर विश्वास करने की जरूरत भी नहीं है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने, प्रदेश की जनता से अपील की है कि, किसी भी प्रकार की अफवाह की स्थिति में सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें। ताकि किसी को कोई शंका न हो। सीएम मोहन यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को जरूरी बताया है। उनका मानना है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देश के वोटर को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक सही वोटर लिस्ट को बनाने की प्रक्रिया में शामिल हों।
डॉ. मोहन ने सोशल मीडिया पर लिखा, लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची भी अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।
निर्धारित प्रक्रिया पर विश्वास करें
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एसआईआर को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें। फॉर्म 6 और डिक्लेयेरशन सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। सही जानकारी के लिए सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया पर ही विश्वास करें।
नाम दर्ज कराएं और पुष्टि करें युवा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरा आग्रह है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं और प्रत्येक नागरिक अपने नाम की भी पुष्टि करे। आइए, अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक विश्वसनीय मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।

