भोपाल, 31 अक्टूबर 2026: भारत की राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित राहुल गांधी की रैली में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किसी भी बड़े समूह के जाने के समाचार नहीं है। PCC की तरफ से अपने मीडिया मित्रों को जो जानकारी दी गई है उसमें तो मध्य प्रदेश के 55 में से केवल 15 जिलों के नाम है। मतलब मध्य प्रदेश के 40 जिलों से राहुल की रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बताने लायक नहीं है और इस लिस्ट में भोपाल का नाम भी है।
50000 का टारगेट था 30000 से ज्यादा नहीं गए
जीतू पटवारी की टीम द्वारा बताया गया की 50000 लोगों को दिल्ली ले जाने का टारगेट था। इसके बाद यह भी बताया गया कि किस जिले से कितने लोग रवाना हुए हैं। जीतू पटवारी की टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के हिसाब से भी अधिकतम 30000 से ज्यादा लोग नहीं गए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने अपने मीडिया मित्रों को जो लिस्ट दी है, जो दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर पब्लिश हुई है, वह इस प्रकार है:-
- ग्वालियर: 15 से 20 हजार
- इंदौर: 3 हजार से ज्यादा
- मंदसौर: करीब 1 हजार
- सागर: करीब 700
- सतना: करीब 500
- उज्जैन: करीब 500
- राजगढ़: 200 से ज्यादा
- अनूपपुर: करीब 200
- सीहोर: 150 से ज्यादा
- छिंदवाड़ा: 150 से ज्यादा
- आगर-मालवा: करीब 125
- मऊगंज: 100 से ज्यादा
- मैहर: करीब 100
- हरदा: करीब 50
- मंडला: 2 विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस खत्म?
ध्यान से देखिए इस लिस्ट में सबसे बड़ी संख्या (20000) ग्वालियर चंबल संभाग की है। दूसरे नंबर पर जीतू पटवारी का अपना इंदौर (3000), लेकिन इस लिस्ट में भोपाल और जबलपुर का नाम ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी द्वारा यह भी बताया गया कि भोपाल से 500 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य जिला अध्यक्ष को दिया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि भोपाल से कितने कार्यकर्ता रवाना हुए हैं।
कृपया ध्यान दीजिए कि यह संख्या कांग्रेस द्वारा बताई गई है, किसी थर्ड पार्टी द्वारा वेरीफाई नहीं की गई है।
हमने सोचा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से गलत जानकारी दे दी गई है या फिर शायद सिर्फ लिस्ट का एक पेज शेयर कर दिया गया है क्योंकि मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं और लिस्ट में केवल 15 जिलों के नाम है। इसलिए हमने सोशल मीडिया पर चेक किया, लेकिन सोशल मीडिया X पर भी भोपाल से किसी भी कार्यकर्ता के रवाना होने का कोई फोटो वीडियो नहीं है। शाम का लास्ट अपडेटेड यह था कि हरदीप पुरी का विरोध करने जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजर बंद किया गया है। इसके अलावा कोई अपडेट नहीं है।
फोटो में गिनकर बताइए भोपाल के 500 हैं
हमने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम को चेक किया। इंस्टाग्राम पर 16 घंटे पुराना एक फोटो मिला। इसमें कुछ लोग ट्रेन के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और प्रवीण सक्सेना नहीं कैप्शन में लिखा है "1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस परिवार के साथियों के साथ भोपाल से दिल्ली रवाना"। अब आप खुद गिन कर बताइए कि इनकी संख्या 500 है?


