HDB Financial Services के रिकवरी एजेंट की कॉल रिकॉर्डिंग, सुनिए कैसी बात कर रहा है

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 अक्टूबर 2026:
HDB Financial Services (HDBFS) के लोन की रिकवरी के लिए एक कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। इसमें सामने वाला खुद को पुलिस ऑफिसर बता रहा है और धमकी दे रहा है। आधा घंटे में चार्ज शीट बनाने और मोबाइल और फोन बंद करवाने की धमकी दे रहा है। 

Call recording of an HDB Financial Services recovery agent

यह ऑडियो MOHIT NARWARIYA द्वारा सोशल मीडिया X हैंडल @mohitnarwariya2 पर जारी किया गया है। इसके साथ उन्होंने नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी HDBFS, मध्य प्रदेश पुलिस, मुख्यमंत्री का ऑफिस एवं भारतीय रिजर्व बैंक को TAG किया है।। श्री नरवरिया का कहना है कि, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया एवं उन्हें गाली दी गई। इसके अलावा रिकवरी के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को भोपाल के टीटी नगर थाने का पुलिस ऑफिसर बताया। यह भी बताया कि उनके पास कंप्लेंट है। इसके साथ धमकी दी कि आधे घंटे में चार्ज शीट बना देता हूं और फोन भी बंद करवा देता हूं। इसके अलावा गाली भी दी गई। 

HDB Financial Services का रिस्पांस

Dear Sir/Madam, We are in receipt of your query via case # HDBO2608248045706 & HDBC2608268059794. The same will be investigated by the concerned team. We seek your co-operation in this regard. Regards, HDB Social Media Team. 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!