GWALIOR NEWS: साध्वी, महिला पुलिस और महिला डॉक्टर सहित 50 महिलाओं के वीडियो मिले

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 5 अक्टूबर 2026
: यूनिवर्सिटी पुलिस ने दावा किया है कि, सनातन सेना द्वारा सौंपे गए एक युवक के मोबाइल में से 50 से अधिक महिलाओं की वीडियो मिले हैं। महिलाओं में साध्वी, महिला पुलिस अधिकारी और महिला डॉक्टर तक शामिल है। ज्यादातर महिलाओं की उम्र 40 से 50 के बीच है। सभी महिलाएं वीडियो कॉल पर बात कर रही हैं। समाचार के लिखे जाने तक यह मामला एक युवक का लगभग 50 महिलाओं के साथ इश्क का मामला है, क्योंकि किसी भी महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत नहीं की है। 

किसी महिला ने शिकायत नहीं की

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवक का नाम योगेश गुप्ता बताया गया है। उम्र 40 वर्ष और सारिका नगर, सिटी सेंटर में उसका घर है। वह वॉटर प्यूरीफायर प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क बनाता था। इसके खिलाफ किसी पीड़ित महिला ने शिकायत नहीं की बल्कि, सनातन सेना की एक महिला कार्यकर्ता को इसके बारे में पता चला। महिला कार्यकर्ता ने साथी सदस्य मुकेश शर्मा को जानकारी दी और फिर मुकेश ने अध्यक्ष भगवती शुक्ला के साथ जाकर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत नहीं होने का बहाना बनाते हुए कार्रवाई को टालने की कोशिश की लेकिन भगवती शुक्ला और मुकेश शर्मा ने सबूत प्राप्त करने के लिए आरोपी योगेश गुप्ता को मिलने के बहाने बुलाया, और उसका मोबाइल छीन लिया। जब मोबाइल में वीडियो देखें गए तो योगेश गुप्ता को विश्वविद्यालय पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस महिलाओं से संपर्क कर रही है

पुलिस ने बताया कि, वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डर एप का इस्तेमाल करता था। पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। वह इन रिकॉर्डिंग को अपने पास सुरक्षित रखता था। पुलिस को उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है। पुलिस मोबाइल में मिले रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया- सनातन सेना की सूचना पर युवक को पकड़ा गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं से बात कर ब्लैकमेलिंग और दबाव के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय न्याय संहिता के अनुसार महिलाओं से बातचीत करना, अथवा वीडियो कॉल करना कोई अपराध नहीं है, जब तक की महिलाओं के प्रति कोई अपराध ना हो। समाचार के लिखे जाने तक, युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन युवक पुलिस की हिरासत में था। रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!