भोपाल, 5 अक्टूबर 2026: ऑडियो किस स्कूल का है पता नहीं लेकिन, एक महिला अभ्यर्थी द्वारा भोपाल की मीडिया के साथ शेयर किया गया है। यह लोग भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं, और मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं। अपने घोषित मुद्दे से इतर, मीडिया के साथ एक ऑडियो शेयर किया गया है जिसमें एक महिला शिक्षक, विद्यार्थी से फोन पर कह रही है कि, तुम इन काली पीली लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना। शायद संबंधित महिला को इस बात पर आपत्ति होगी कि महिला शिक्षक ने लड़कियों को काली पीली क्यों कहा।
वायरल ऑडियो का सारांश
Gen Z ने देश की हवा बदल दी है। जिन शब्दों को आपत्तिजनक माना जाता था वह सामान्य हो गए हैं और अनुशासन की जिस प्रक्रिया को सामान्य माना जाता था, अब उसे अत्याचार बताया जा रहा है। ऑडियो से स्पष्ट होता है कि एक सरकारी स्कूल में दो महिला शिक्षकों के बीच पॉलिटिक्स चल रही है। इसी पॉलिटिक्स के दौरान एक महिला शिक्षक, एक छात्रा को अपने इनफॉर्मर के तौर पर उपयोग करना चाहती है। इसी दौरान महिला शिक्षक छात्र से कहती है कि तुम पढ़ाई पर ध्यान देना, इन काली पीली लड़कियों के चक्कर में मत पढ़ना। एक बार अच्छा करियर बन जाए तो फिर बहुत अच्छी लड़कियां मिल जाएगी।
ऑडियो में ऐसा क्या आपत्तिजनक है?
कृपया इस ऑडियो को सुनिए और बताइए, ऑडियो में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जिसको लेकर महिला शिक्षक के खिलाफ न्यूज़ बनानी चाहिए। जानना जरूरी है क्योंकि ट्रांजिशन के इस दौर में, यह एक अध्ययन का विषय है कि अब, क्या कुछ आपत्तिजनक हो गया है। अध्ययन इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि, ऑडियो रिकॉर्ड करने वाला एक छात्र है, लेकिन ऑडियो वायरल करने वाली एक ऐसी महिलाएं जो शिक्षक बनना चाहती है।

