भोपाल, 20 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश शासन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री अभिषेक तोमर का कहना है कि, मध्य प्रदेश शासन द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विदाउट CPCT, प्रमोशन का फैसला स्वागत योग्य है परंतु जिन कर्मचारियों ने CPCT पास कर लिया है, उनको कुछ तो प्रिविलेज मिलना चाहिए।
CPCT PASS कर्मचारी स्वयं को ठगा महसूस का रहे हैं
श्री तोमर का कहना है कि, Cpct पास कर्मचारी को पदोन्नति में प्राथमिकता मिलना चाहिए क्यों कि cpct पास करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है, और वह शासन के लिए अधिक उपयोगी हैं। परंतु शासन द्वारा सीपीसीटी परीक्षा पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। जिन कर्मचारियों ने वास्तव में बहुत मेहनत करके सीपीसीटी परीक्षा पास की है वह कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस का रहे हैं।
श्री तोमर ने भोपाल समाचार न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन किया है कि, अयोग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। जबकि योग्य कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। चतुर्थ श्रेणी के पदोन्नति के 25 परसेंट कोटे में से कुछ परसेंट कोटा सीपीसीटी पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दिया जाना चाहिए। कृपया यह मांग शासन तक पहुंचाने की कृपा करें।

