मध्य प्रदेश में 11 जिलों के कलेक्टर बदले, मुख्यमंत्री की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

Updesh Awasthee
भोपाल, मध्य प्रदेश | 14 अक्टूबर 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। मध्य प्रदेश के 55 में से 11 जिलों के कलेक्टर, मतलब 20% कलेक्टर एक साथ बदल दिए। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्री सुखवीर सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। श्री सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। 

मध्य प्रदेश के इन जिलों के कलेक्टर बदले गए

  • जिला बुरहानपुर: श्री हर्ष सिंह (2015) के स्थान पर श्री विवेक कुमार (2017)।
  • जिला जबलपुर: श्री राघवेन्द्र सिंह (2013) के स्थान पर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा (2014)।
  • जिला रायसेन: श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा (2014) के स्थान पर श्री रोहित सिसोनिया (2017)।
  • जिला नर्मदापुरम: श्री सोमेश मिश्रा (2013) के स्थान पर श्री आसीष वशिष्ठ (2014)।
  • जिला शाजापुर: सुश्री ऋजु बाफना (2014) के स्थान पर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े (2017)।
  • जिला हरदा: श्री सिद्धार्थ जैन (2016) के स्थान पर श्री कुमार सत्यम (2017)।
  • जिला बालाघाट: श्री कुमार सत्यम (2017) के स्थान पर श्री आदित्य सिंह (2014)।
  • जिला भिण्ड: श्री किरोड़ी लाल मीना (2016) के स्थान पर श्री पवन कुमार जैन (2013)।
  • जिला मऊगंज: श्री संजय कुमार जैन (2015) के स्थान पर श्री राजेश कुमार ओगरे (2012)।
  • जिला सिंगरौली: श्री गौरव बैनल (2016) के स्थान पर श्री अंकित असथाना (2014)।
  • जिला पन्ना: श्रीमती ऊषा परमार (2011) के स्थान पर श्री हर्ष सिंह (2015)।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!