MP IAS TRANSFER LIST: कई जिलों के कलेक्टर बदले, 23 IAS अधिकारियों के तबादले

Updesh Awasthee
भोपाल, मध्य प्रदेश | 14 अक्टूबर 2026
: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, शाजापुर, हरदा, बालाघाट, भिंड, मऊगंज, सिंगरौली और पन्ना सहित कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  • श्रीमती रश्मि अरूण शमी 1994: अपर मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) से अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग)।
  • श्री सुखवीर सिंह 1997: प्रमुख सचिव (लोक निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग) से प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) तथा प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग)।
  • श्री जॉन किंग्सली ए. आर. 2004: सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग) से सचिव (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग)।
  • श्रीमती ऊषा परमार 2011: कलेक्टर (जिला पन्ना) से अपर सचिव (उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग)।
  • श्री राजेश कुमार ओगरे 2012: अपर सचिव (वाणिज्यिक कर विभाग) से कलेक्टर (जिला मऊगंज)।
  • श्री सोमेश मिश्रा 2013: कलेक्टर (जिला नर्मदापुरम) से संचालक (एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास)।
  • श्री राघवेन्द्र सिंह 2013: कलेक्टर (जिला जबलपुर) से प्रबंध संचालक (कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त, मण्डी)।
  • श्री पवन कुमार जैन 2013: उप सचिव (सहकारिता विभाग) से कलेक्टर (जिला भिण्ड)।
  • श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा 2014: कलेक्टर (जिला रायसेन) से कलेक्टर (जिला जबलपुर)।
  • श्री आसीष वशिष्ठ 2014: प्रबंध संचालक (मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) से कलेक्टर (जिला नर्मदापुरम)।
  • श्री अंकित असथाना 2014: उप सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) से कलेक्टर (जिला सिंगरौली)।
  • श्री आदित्य सिंह 2014: संचालक (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास) से कलेक्टर (जिला बालाघाट)।
  • सुश्री ऋजु बाफना 2014: कलेक्टर (जिला शाजापुर) से अपर आयुक्त (राजस्व, उज्जैन संभाग)।
  • श्री हर्ष सिंह 2015: कलेक्टर (जिला बुरहानपुर) से कलेक्टर (जिला पन्ना)।
  • श्री संजय कुमार जैन 2015: कलेक्टर (जिला मऊगंज) से उप सचिव (किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग)।
  • श्री सिद्धार्थ जैन 2016: कलेक्टर (जिला हरदा) से उप सचिव (वाणिज्यिक कर विभाग)।
  • श्री किरोड़ी लाल मीना 2016: कलेक्टर (जिला भिण्ड) से उप सचिव (वित्त विभाग)।
  • श्री गौरव बैनल 2016: कलेक्टर (जिला सिंगरौली) से उप सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) तथा संचालक (कर्मचारी चयन मण्डल)।
  • श्री रोहित सिसोनिया 2017: उप सचिव (किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग) से कलेक्टर (जिला रायसेन)।
  • श्री विवेक कुमार 2017: उप सचिव (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग) से कलेक्टर (जिला बुरहानपुर)।
  • डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े 2017: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (इंदौर विकास प्राधिकरण) से कलेक्टर (जिला शाजापुर)।
  • श्री कुमार सत्यम 2017: कलेक्टर (जिला बालाघाट) से कलेक्टर (जिला हरदा)।
  • श्री संदीप केरकेट्टा 2018: उप सचिव (मुख्यमंत्री) से मुख्य कार्यपालन अधिकारी (इंदौर विकास प्राधिकरण)। 

अन्य अधिकारियों को मिले अतिरिक्त प्रभार:

  • श्री के.सी. गुप्ता (1992): कृषि उत्पादन आयुक्त को अपर मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • श्री शोभित जैन (2000): प्रमुख सचिव (आयुष विभाग) को प्रमुख सचिव (कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग) का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री संकेत एस. भोंडवे (2007): आयुक्त (नगरीय प्रशासन एवं विकास) को आवासीय आयुक्त (मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली) का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री स्वतंत्र कुमार सिंह (2007): सचिव (मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास) को सचिव (औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री भरत यादव (2008): प्रबंध संचालक (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम) को सचिव (जनसंपर्क विभाग) का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री अभय अरविन्द बेडेकर (2014): अपर प्रबंध संचालक (पर्यटन विकास बोर्ड) को आयुक्त-सह-संचालक (पुरातत्व एवं संग्रहालय) का अतिरिक्त प्रभार।
  • श्री अंशुमन राज (2020): अपर प्रबंध संचालक (राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) को प्रबंध संचालक (राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) तथा मिशन संचालक (समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!