भोपाल | 11 सितम्बर, 2026: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश क्रमांक GAD(P)/E-1/0010/2026-O/oDSKarmik-01(GAD) के तहत 4 अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से नए पदों पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों एवं नवीन पदस्थापना की सूची
श्री दिनेश कुमार मौर्य (2012 बैच)
वर्तमान पदस्थापना: अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग
नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग, जबलपुर
श्री कैलाश वानखेड़े (2013 बैच)
वर्तमान पदस्थापना: अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग
नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवा
श्री अमर बहादुर सिंह (2013 बैच)
वर्तमान पदस्थापना: अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग
नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग, रीवा
श्री चन्द्रशेखर शुक्ला (2014 बैच)
वर्तमान पदस्थापना: उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग
नवीन पदस्थापना: अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग, सागर


