PM मोदी के जन्मदिन पर केवल उत्सव नहीं, ग्रामीण सशक्तिकरण का ठोस कदम

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 सितंबर 2026:
किसी बड़े नेता के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थक या प्रशंसक सामान्य तौर पर उत्सव मनाते हैं। कुछ लोग अस्पतालों में मरीज को फल इत्यादि देकर सेवा संकल्प पूरा करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कोई इवेंट नहीं बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण का ठोस कदम उठाया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश में 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना - 2026' के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को उनकी भूमि के पट्टों की रजिस्ट्री कराकर निःशुल्क प्रदान की जाएगी। यह कदम सीधे तौर पर लाखों परिवारों को भूमि सुरक्षा और आर्थिक संबल देने वाला एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय है। बीते 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभव के साथ, वर्ष 2014 के बाद से देश को एक नई दिशा, गति और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। इसी कार्यशैली का परिणाम है कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती विकास दर दर्ज कर रही है। 

नितिन नबीन के नेतृत्व में छपरा के तट पर ऐतिहासिक दीपोत्सव 

डॉ मोहन ने बताया कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से निर्माता एवं वर्ष 2022 में लोकार्पित उज्जैन का 'श्री महाकाल महालोक' इस बात का प्रत्यक्ष और तर्कसंगत प्रमाण है कि किस प्रकार तीर्थाटन और सांस्कृतिक धरोहरों का संवर्धन स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकता है। 17 सितम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के प्रथम मध्यप्रदेश आगमन पर इंदौर के मुख्य कार्यक्रमों के साथ-साथ शाम 7 बजे उज्जैन में शिप्रा के तट पर ऐतिहासिक दीपोत्सव और संध्या आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। देश भर में आयोजित हो रहे दीपोत्सव के बीच मध्यप्रदेश का सुदृढ़ और समृद्ध स्वरूप स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। 

यह पूरी पहल योजनाबद्ध विकास, आर्थिक दूरदर्शिता और जन-सेवा के संकल्प का एक उत्कृष्ट मेल दर्शाती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!