भोपाल, 3 सितंबर 2026: भारत के केंद्र में स्थित मध्य प्रदेश, एक हरा भरा प्रदेश है। घने जंगल और लहराते खेत, मध्य प्रदेश को न केवल अनोखा बनाते हैं बल्कि प्राकृतिक रूप से समृद्ध भी बनाते हैं। जिस भूमि पर इतना आनंद है, वहां संगीत ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों का संगीत मध्य प्रदेश में जीवन के 7 रंग भर देता है। यदि आप भी मध्य प्रदेश के डांस और म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं तो संडे को भोपाल आइए।
MPTM BHOPAL
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय (MPTM BHOPAL) में नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित कार्यक्रम ‘’संभावना’’ के तहत 30 अगस्त, 2026 को गोण्ड जनजातीय ठाठ्या नृत्य एवं नौरता नृत्य का मनभावन आयोजन किया गया। जिसके फोटोग्राफ्स इस न्यूज़ में पब्लिश किए गए हैं। यहां प्रत्येक रविवार दोपहर 2:00 बजे जनजातीय नृत्यों का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परंपराओं की प्रस्तुति होती है। यदि आपको डांस एंड म्यूजिक में लाइफ देखनी है। जिंदगी की धड़कन महसूस करनी है, तो आपको यह प्रोग्राम बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।The Madhya Pradesh Tribal Museum in Bhopal is more than just a museum—it is a living doorway to the rich traditions, stories, art, and wisdom of the tribal communities of Madhya Pradesh. Every gallery, artwork, and installation carries a deeper meaning, reflecting a way of life… pic.twitter.com/XhZKjbZ7ED
— संस्कृति संचालनालय, भोपाल (@culturempbpl) August 30, 2026
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश ट्राइबल म्यूजियम कैसे पहुंचे?
भोपाल स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय (MP Tribal Museum) श्यामला हिल्स में स्थित है। यह राज्य संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS) के पास है। इसका पोस्टल ऐड्रेस मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स रोड, राज्य संग्रहालय के पास, श्यामला हिल्स, भोपाल – 462002 है। श्यामला हिल्स रोड और VIP रोड से अच्छी कनेक्टिविटी है। शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो-रिक्शा, टैक्सी या ओला/उबर बुक कर सकते हैं। यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना चाहते हैं तो, नजदीकी बस स्टॉप डिपो चौराहा (शास्त्री नगर के पास) है, वहां से पैदल लगभग 800 मीटर है। और यदि आप अपने व्हीकल से जा रहे हैं तो परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

