भोपाल, 17 सितंबर 2026: नक्षत्र कॉम्प्लेक्स, अवधपुरी में एक 20 वर्षीय युवती की डेड बॉडी मिली है। घटना के समय वह अपने घर पर अकेली थी। उसका भाई यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई करके वापस आ गया है लेकिन घटना के समय वह घर पर नहीं था। युवती भोपाल में एक प्राइवेट कॉलेज से BTech की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि उसकी डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसका भाई बुधवार की शाम घर से बाहर चला गया था, जब वापस लौट कर आया तो उसकी बहन सौम्या तिवारी की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने पास पड़ोसियों की मदद से सौम्या को फांसी के फंदे से उतरा और अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज किया है और इसी के आधार पर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। सौम्या तिवारी का मोबाइल फोन जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि सौम्या तिवारी के पिता बैंक कर्मचारी है और इस समय उत्तर प्रदेश में पोस्टेड है। पुलिस उनका इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

