भोपाल, 13 सितंबर 2026: शहर के BHEL सेक्टर में संचालित Pink Vibes Spa में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मिले एविडेंस के आधार पर पुलिस ने भुवन, दीपक, पंकज और देवी सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को यहां पर आपत्तिजनक स्थिति में 5+5 युवक युवतियां मिले।
सबसे पहले एक पुलिस कर्मचारी ग्राहक बनाकर पहुंचा
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। अंदर गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पांच कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की गई। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को स्पा में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की जानकारी मिली।
जांच में पुलिस के सामने आया कि स्पा से होने वाली कमाई में आरोपियों को अलग-अलग प्रतिशत में कमीशन दिया जाता था। पुलिस के अनुसार भुवन सिंह चंदेल को 20 प्रतिशत, दीपक ठाकुर को 10 प्रतिशत, पंकज त्रिपाठी को 15 प्रतिशत और देवीसिंह रजक को 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। अनैतिक देह व्यापार निवारण धाराओं में FIR पुलिस ने भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

