BF धोखेबाज निकला, भोपाल में 1 साल तक रिलेशन के बाद ब्रेकअप, युवती ने फैमिली के साथ जाकर FIR दर्ज करवाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 सितंबर 2026:
पिछले साल शुरू हुई एक लव स्टोरी इस साल टूट गई। पूरी कहानी एमपी नगर पुलिस थाने के FIR रजिस्टर में दर्ज है। युवती ने फैमिली के साथ जाकर मामला दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड धोखेबाज निकला। उसने शादी का झूठा वादा करके, फायदा उठाया और बाद में शादी करने से मुकर गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय संहिता में नया प्रावधान किया गया है। यदि कोई व्यक्ति शादी का वादा करके रिलेशन बनता है और फिर मुकर जाता है तो, इसको एक निश्चित अपराध घोषित किया गया है। 

पहली मीटिंग में फिजिकल हो गए

पुलिस के मुताबिक हबीबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से पहचान हुई थी। आरोपी युवक एमपी नगर के शिवाजी नगर इलाके में रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि घर पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का वादा कर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।

शादी से इनकार करने पर पुलिस में शिकायत

युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह लगातार बात टालता रहा। हाल ही में आरोपी ने शादी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने परिजनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी योगेश बंसल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!