मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के पहले बसों का किराया 75% तक बढ़ाया, रात में सफर किया तो 10% एक्स्ट्रा

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रक्षाबंधन के पहले यात्री बसों का किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर से लेकर 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा यदि आप रात में यात्रा करते हैं तो आपको 10% एक्स्ट्रा देना होगा। 

परिवहन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। परिवहन विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य बस का किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति व्यक्ति बढ़ाया गया है। यात्री अगर रात में सफर करेंगे तो उन्हें 10 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। परिवहन विभाग ने नॉन एसी डीलक्स बसों का किराया 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ाया है। स्लीपर बस का किराया सामान्य से 40 फीसदी ज्यादा किया गया है। इसी तरह एसी डीलक्स बस के लिए यात्रियों को 50 फीसदी अधिक किराया देना होगा।

इसके अलावा अगर यात्री एसी सुपर लग्जरी कोच बस ये यात्रा करेंगे तो उन्हें 75 फीसदी अधिक किराया देना होगा। नॉन एसी डीलक्स, एसी डीलक्स, स्लीपर और सुपर लग्जरी कोच में रात के सफर में अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!