भोपाल, 26 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश की पॉलिटिक्स में सबसे पावरफुल कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह की उम्र भले ही 80 वर्ष हो गई हो लेकिन हर नई चीज उनको अट्रैक्ट करती है। जंतर मंतर Gen-Z आंदोलन से इंस्पायर दिग्विजय सिंह भोपाल में उपवास करेंगे। उन्होंने इसको भूख हड़ताल का नाम दिया है।
Inspired by Gen Z, Digvijaya Singh to Hold Fast in Bhopal in Support of Teacher Recruitment Candidates
दरअसल, राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 वर्ग एक के अभ्यर्थी रिक्त पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से एक महिला अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर भी है। 1998 में शिक्षाकर्मी भर्ती करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह हाल ही में दिल्ली गए थे। रास्ते में कुछ शरारती तत्वों से मुलाकात भी हुई थी और शायद मध्य प्रदेश की बात भी हुई थी। आज भोपाल लौटे तो शिक्षकों के आंदोलन में जा पहुंचे। यहां उन्होंने ऐलान किया कि यदि 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों को नहीं माना तो वह स्वयं अभ्यर्थियों के साथ 24 घंटे के उपवास पर बैठेंगे। हालांकि उन्होंने भूख हड़ताल कहा था परंतु शुचिता की राजनीति में एक दिन का उपवास होता है, भूख हड़ताल के लिए एक सप्ताह चाहिए होता है या फिर अनिश्चितकाल। श्री दिग्विजय सिंह का यह ऐलान हाल ही में जंतर मंतर में हुए Gen Z आंदोलन से इंस्पायर लगता है क्योंकि 2003 से लेकर 2025 तक, पिछले 22 सालों में श्री दिग्विजय सिंह ने बहुत कुछ किया है लेकिन भूख हड़ताल नहीं की।
VIDEO - भूख हड़ताल कहते हुए दिग्विजय सिंह की जुबान लड़खड़ा गई
कृपया वीडियो को ध्यान से देखिए, भूख हड़ताल शब्द कहते हुए अथवा भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की जुबान लड़खड़ा गई।

