भोपाल, 27 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन की रोजगारन्मुखी नीति के अंतर्गत प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। 'युवा संगम' नामक इस विशेष कार्यक्रम के तहत जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल में एक दिवसीय जॉब फेयर आयोजित होगा, जो रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
साक्षात्कार के माध्यम से 200 पदों पर होगी भर्ती
इस मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न निजी कंपनियां सम्मिलित होंगी। ये कंपनियां मेले में आने वाले योग्य उम्मीदवारों का सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेंगी और मौके पर ही 200 पदों पर चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम का विवरण, समय और स्थान
दिनांक: 31 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स, भोपाल
पात्रता मानदंड (योग्यता एवं आयु सीमा)
मेले में शामिल होने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं आवश्यक हैं:
शैक्षणिक योग्यता: मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त 8वीं से 12वीं, स्नातक (Graduate), आईटीआई (ITI), बी.एड (B.Ed) और डी.एड (D.Ed) आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।
आयु सीमा: आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अनिवार्य दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आवेदकों को अपने साथ निम्नलिखित आवश्यक प्रमाण पत्र लाने होंग:
समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी
दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो
पहचान पत्र (आधार कार्ड, समग्र आई.डी. और बैंक पासबुक की छायाप्रति)
आयोजक और संपर्क सूत्र
इस मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से संबंधित किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी या पूछताछ के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

