भोपाल में Gen Z ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मार डाला, मासूम बेटा घायल, नशे में टल्ली SUV भगा रहा था

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 अगस्त 2026:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक रिटायर्ड अधिकारी ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था कि, "उन्हें सब कुछ ऐसे चाहिए जैसे जेन-जी न हुए, सरकारी दामाद हो गये।" आज इसका एक प्रमाण अस्पताल से निकाला और शमशान घाट में राख हो गया। 35 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। गलती उस Gen Z की थी, जिसको ड्राइविंग नहीं आती थी लेकिन 80 की स्पीड पर SUV चल रहा था। 

Bhopal Gen Z Driver Kills Man, Injures Minor Son While Driving SUV Drunk

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार आरोपित युवक गुलशन नाथ (उम्र किस वर्ष) बाबानगर का रहने वाला है और जिम में काम करता है। वह परिचित की इनोवा लेकर प्रियंका नगर से होटल प्राइड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अंकित परिसर के पास सड़क किनारे शुभम अवस्थी (उम्र 35 वर्ष) अपने मासूम बेटे माधव के साथ स्कूटी पर खड़े थे। युवक गुलशन नाथ SUV को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चला रहा था। वह सीधा, सड़क किनारे खड़े शुभम अवस्थी की तरफ आगे बढ़ा। नजदीक आकर उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इनोवा की स्पीड और ज्यादा तेज हो गई। इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे। इसके बाद कार करीब 100 फीट आगे जाकर खंभे से टकराई। 

एयरबैग खुलने से चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन शुभम अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार गुलशन पार्टी करने के लिए दोस्त से एसयूवी मांगकर लाया था। तलाशी में कार से एक खाली और एक भरी शराब की बोतल और डिस्पोजल मिले हैं। चालक के नशे में होने की पुष्टि के लिए मेडिकल कराया गया है। 

कुल मिलाकर एक युवक की गलती के कारण, एक परिवार बर्बाद हो गया। परिवार के मुखिया की मौत हो गई है, उसकी मासूम बेटा अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा है। यह सब कुछ नहीं होता यदि, युवक ने ड्राइविंग सीख ली होती अथवा उसके दोस्त ने उसको SUV नहीं दी होती।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!