भोपाल में BDS स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड के स्टॉल से फंदा बनाया और झूल गया, सीधी निवासी रेलवे ठेकेदार का बेटा था

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 अगस्त 2026:
पेरेंट्स अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए, अच्छा करियर बनाने के लिए बड़े शहरों में भेजते हैं, लेकिन कुछ बच्चे अपनी पढ़ाई और करियर को छोड़कर किसी और को अपनी लाइफ से भी ज्यादा इंपोर्टेंस देने लगते हैं। सीधी से भोपाल BDS की पढ़ाई करने आए 24 वर्षीय युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसकी लव स्टोरी का दर्दनाक अंत तो हुआ ही। जयसवाल परिवार का जवान बेटा चला गया। 

Bhopal BDS Student Dies by Suicide Using Girlfriend’s Stole, Was Son of Railway Contractor from Sidhi

सुनील के पिता जगनलाल जायसवाल सीधी में रेलवे के ठेकेदार हैं। वह दो भाइयों में छोटा था और करीब दो साल से भोपाल में रहकर प्राइवेट कॉलेज से BDS की पढ़ाई कर रहा था। पिपलानी इलाके में वह किराए के कमरे में रहता था। मृतक के मामा राज ने बताया कि सुनील का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। सुनील ने बातचीत के दौरान मामा को रिश्ते में चल रही परेशानी के बारे में बताया था। परिजनों का मानना है कि प्रेम संबंध में चल रहे तनाव का घटना से संबंध हो सकता है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ छात्र के मोबाइल फोन और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। मृतक के कमरे को सील कर दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!