वेद शर्मा/अनूपपुर, 15 अगस्त 2026: भारतीय जनता पार्टी में पार्टी के नियम विपरीत कार्य आम बात नहीं है, चाहे जिला कार्यकारिणी की घोषणा की हो, चाहे मोर्चा प्रकोष्ठ की हो, चाहे जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की हो। इन दिनों मनमानी का दौर चल रहा है। एक उदाहरण आज फिर देखने को मिला, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लेटर पैड पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई और जिला अध्यक्ष उसे अनुमोदन कर दिए।
ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति अनूपपुर जिला का संगठन भटक गया है। जिले के प्रभारी संभागीय प्रभारी को ऐसी स्थितियों को अवगत कराया जाता है लेकिन उनके द्वारा भी नजर अंदाज कर दिया जाता है। अगर ऐसा चलता रहा तो अनूपपुर की संगठन की स्थितियां बहुत अच्छी नहीं होगी। यह एक गंभीर विषय है, संगठन को इस संबंध में चिंता करनी चाहिए। अगर संगठन के प्रभारी अधिकारी इसकी चिंता नहीं करेंगे तो कौन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष से अगर जिले की कोई बात रखी जाती है तो संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी से जिले की समस्याओं को अवगत कराने को कहा जाता है, लेकिन संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी भी इस समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगे तो पार्टी की क्या स्थितियां होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

.webp)
.webp)
