भोपाल, 23 जुलाई 2026: लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर को “उद्यम समागम 2026” का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम उद्योग जगत को व्यापार विस्तार, नवाचार और नेटवर्किंग का साझा मंच प्रदान करेगा। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के उद्यमी भाग लेंगे।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने बताया कि उद्यम समागम 2026 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक 26 जुलाई को भोपाल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उद्धम सेतु में रखी गई हैं.. बैठक में मप्र_छत्तीसगढ़ के लघु उद्योग भारती के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होकर आगे की कार्य योजना पर विचार करेंगे। रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, मीडिया प्रभारी, लघु उद्योग भारती, मध्य भारत प्रांत।

.webp)