इंदौर, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड के रेल यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेन

Updesh Awasthee
रतलाम, 10 जून 2026
: मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए दो स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है। दोनों ट्रेनों के रिजर्वेशन 11 जून से ओपन होंगे। 

ट्रेन संख्या 04170/04169 इंदौर–सूबेदार गंज स्पेशल

ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदार गंज स्पेशल 16 जून, 2026 से 29 सितम्बर, 2026 तक प्रति मंगलवार एवं शनिवार को इंदौर से 20.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (21.40/21.42), उज्जैन (22.20/22.25), मक्सी (23.00/23.05) स्टेशनों से होकर अगले दिन 20.00 बजे सूबेदार गंज पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदार गंज–इंदौर स्पेशल 15 जून, 2026 से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रति सोमवार एवं शुक्रवार को सूबेदार गंज से 05.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (01.10/01.20), उज्जैन (03.10/03.15) एवं फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (04.00/04.02) स्टेशनों से होकर अगले दिन 04.55 बजे इंदौर पहुँचेगी। 
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 
इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्‍लीपर  एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04106/4105 उधना–प्रयागराज स्पेशल

ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल 12 जून, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रति शुक्रवार एवं सोमवार को उधना से 23.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (05.20/05.25), उज्जैन (07.20/07.25), मक्सी (08.08/08.10) स्टेशनों से होकर अगले दिन 05.10 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल 11 जून, 2026 से 30 जुलाई, 2026 तक प्रति गुरुवार एवं रविवार को प्रयागराज से 19.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (11.40/11.42), उज्जैन (12.30/12.40), एवं रतलाम (14.35/14.40) स्टेशनों से होकर होते हुए आगले दिन 20.50 बजे उधना पहुँचेगी। 
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में भरूच, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी तथा फतेहपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।  इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर  एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04170 एवं 04106 की बुकिंग 11 जून 2026  सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू है। उपर्युक्‍त ट्रेनें विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। 

मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल के फेरे पुनः विस्तारित

रतलाम, 10 जून। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। 
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्‍या 06281 मैसूरू-मदार स्पेशल दिनांक 27 जून 2026 तक एवं ट्रेन संख्‍या 06282 मदार-मैसूरू स्पेशल दिनांक 29 जून 2026 तक विस्तारित की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!