मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री को गाली दी, दिग्विजय सिंह का समर्थक - video news

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 जून 2026:
राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म रद्द होने के बाद जैसे ही शक की सुई दिग्विजय सिंह की ओर मुड़ी, मीडिया का ध्यान भटकाने के लिए श्री दिग्विजय सिंह के समर्थक कांग्रेस विधायक श्री बाबू सिंह जंडेल द्वारा भरे मंच से, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गाली दी गई। इस असभ्यता के बावजूद मंच पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चुपचाप मुस्कुराते रहे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है:-

कांग्रेस विधायक बाबू सिंह चंदेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गाली वाला वीडियो


MP Political Storm: Congress MLA’s Alleged Remarks Against CM Draw Sharp Reactions

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही, प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं ने कठोर शब्दों का उपयोग करते हुए आपत्ति दर्ज की है। ओबीसी समाज का कहना है कि, एक मजदूर का बेटा आज मुख्यमंत्री बन गया है, यह बात राजा दिग्विजय सिंह को अच्छी नहीं लग रही है, इसलिए वह अपने समर्थक विधायकों के माध्यम से बाबा महाकाल के भक्त मोहन यादव को इस प्रकार से अपमानित करवा रहे हैं। 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंच पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा मौजूद है और जब विधायक श्री बाबू सिंह जंडेल द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को गाली दी जा रही थी, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, तब वह मंच पर बैठे मुस्कुरा रहे थे। शायद उनको पता था कि इन शब्दों का प्रयोग होने वाला है।

जीतू पटवारी ने भी बदतमीजी को प्रोत्साहित किया

वीडियो में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी मौजूद हैं। जब उनकी पार्टी के विधायक महोदय द्वारा आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था, तब वह निरंतर विधायक की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने विधायक को मर्यादित शब्दों का प्रयोग करने हेतु कोई संकेत तक नहीं दिया। उल्टा मुस्कुरा कर प्रोत्साहित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!